Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

अवध में हो रही जय जयकार राम भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Jan 22, 2024
अवध में हो रही जय जयकार राम भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

अवध में हो रही जय जयकार राम भजन लिरिक्स

Awadh Me Ho Rahi Jai Jaikar

अवध में हो रही जय जयकार राम भजन लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: कन्हैया ले चल।

अवध में हो रही जय जयकार,
अवध मे हों रही जय जयकार,
देख के राम लला का मंदिर,
तन मन हर्ष अपार,
अवध मे हों रही जय जयकार,
अवध मे हों रही जय जयकार।।

शुभ संकल्पों का ये पल है,
श्रद्धा और भक्ति का फल है,
ज्योत जले जब सत्य धर्म की,
क्यों ना मिटे अंधकार,
अवध मे हों रही जय जयकार,
अवध मे हों रही जय जयकार।।

मंगल नाम अमंगल हारी,
लखन सिया संग अवध बिहारी,
शीश झुकाएं श्री चरणों में,
बैठे पवन कुमार,
अवध मे हों रही जय जयकार,
अवध मे हों रही जय जयकार।।

अद्भुत लीला अद्भुत शोभा,
ऐसा मंदिर और ना होगा,
जन मानस क्या देवी देवता,
करते यही विचार,
अवध मे हों रही जय जयकार,
अवध मे हों रही जय जयकार।।

शांत हरि दर्शन की बेला,
संतो भक्तो का लगा है मेला,
राम लला की बांकी झांकी,
नमन करे संसार,
अवध मे हों रही जय जयकार,
अवध मे हों रही जय जयकार।।

अवध में हो रही जय जयकार,
अवध मे हों रही जय जयकार,
देख के राम लला का मंदिर,
तन मन हर्ष अपार,
अवध मे हों रही जय जयकार,
अवध मे हों रही जय जयकार।।

स्वर श्री चित्र विचित्र जी महाराज।

अवध में हो रही जय जयकार राम भजन Video

अवध में हो रही जय जयकार राम भजन Video

📖 Related: आये कभी मुसीबत तो ये नाम लिए जा भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

Sacred Pilgrimage Directory पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

10,000+ Ancient Mandirs 12 Jyotirlingas 51 Shakti Peethas 108 Divya Desams
View All Temple Guides

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state