चंदन का है पलना रेशम की है डोर भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
चंदन का है पलना रेशम की है डोर भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

चंदन का है पलना रेशम की है डोर भजन लिरिक्स

Chandan Ka Hai Palna Resham Ki Dor Bhajan

चंदन का है पलना रेशम की है डोर भजन लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज सावन का महीना।

चंदन का है पलना,
रेशम की है डोर,
झुला रे झुले ब्रज में,
श्री नटवर नंद किशोर,
झुला रे झुले ब्रज में,
श्री नटवर नंद किशोर।।

देख यशोदा मईया मनमन फुले,
आज कन्हैया मेरा पलने में झुले,
आज खुशी गोकुल में छाई हैं चारो ओर,
झुला रे झुले ब्रज में,
श्री नटवर नंद किशोर।।

थपक सुलावे मईया झपक के आचल,
माथे पे टीका जांके आंखो में काजल,
देवे सखी बधाई यशोदा को कर जोर,
झुला रे झुले ब्रज में,
श्री नटवर नंद किशोर।।

देख हिंडोला सखी नंद नंदन को,
दर्शन करके दुख जाए मेरे मन को,
नंद बाबा के अंगना सब सखियां करे है शोर,
झुला रे झुले ब्रज में,
श्री नटवर नंद किशोर।।

देख छवि भयी ख़ुशी अति भारी,
कहाँ छवि बरणो महिमा झुला की न्यारी,
सारी नगरी देखे प्यारे मोहन की ओर,
झुला रे झुले ब्रज में,
श्री नटवर नंद किशोर।।

चंदन का है पलना,
रेशम की है डोर,
झुला रे झुले ब्रज में,
श्री नटवर नंद किशोर,
झुला रे झुले ब्रज में,
श्री नटवर नंद किशोर।।

Singer / Upload Uma Sharma Chittoragh

चंदन का है पलना रेशम की है डोर भजन Video

चंदन का है पलना रेशम की है डोर भजन Video

Browse all bhajans by Uma Sharma Chittoragh
See also  मेलो आयो श्याम को खेलो महरे सांवरो | Lyrics, Video | Krishna Bhajans

Browse Temples in India