फागण की रुत ये लाई बहार भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
फागण की रुत ये लाई बहार भजन लिरिक्स
Fagan Ki Rut Ye Layi Bahar
फागण की रुत ये लाई बहार भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज आने से उसके।
फागण की रुत ये लाई बहार,
मन में उमंगें छाई अपार,
प्यारा ये नज़ारा है मेरे सांवरे,
झूमे जग सारा है मेरे सांवरे।।
आ गए हम बाबा,
तेरी चौखट पे तुझको मनाने,
मांगने ना आये,
आये थोड़ा सा रंग लगाने,
रंगो से लाल करें,
चेहरा ये तुम्हारा है मेरे सांवरे,
झूमे जग सारा है मेरे सांवरे।।
सुन सुनाई देती,
ढोल ढपली की तान सुहानी,
तू भी आजा बाबा,
मत कर श्याम तू मनमानी,
आज तेरे भक्तों ने,
तुझको पुकारा है मेरे सांवरे,
झूमे जग सारा है मेरे सांवरे।।
सोच ले कन्हैया,
ये मौका दोबारा ना आये,
प्रेमियों को अपने,
बोल कान्हा क्यों इतना सताये,
देख ज़रा शिवम ये,
लाल तुम्हारा है मेरे सांवरे,
झूमे जग सारा है मेरे सांवरे।।
फागण की रुत ये लाई बहार,
मन में उमंगें छाई अपार,
प्यारा ये नज़ारा है मेरे सांवरे,
झूमे जग सारा है मेरे सांवरे।।
Singer Sakshi Agarwal
फागण की रुत ये लाई बहार भजन Video
फागण की रुत ये लाई बहार भजन Video
📖 Related: कान्हा कान्हा आन पड़ी मैं तेरे द्वार भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs