है सिर पे मुकुट कंठ वैजन्ती माला भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 है सिर पे मुकुट कंठ वैजन्ती माला भजन लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 है सिर पे मुकुट कंठ वैजन्ती माला भजन Video
है सिर पे मुकुट कंठ वैजन्ती माला भजन लिरिक्स
Hai Sar Pe Mukut Kanth Vaijanti Mala
है सिर पे मुकुट कंठ वैजन्ती माला भजन लिरिक्स (हिन्दी)
है सिर पे मुकुट,
कंठ वैजन्ती माला,
कहाँ जा छुपा है,
मेरा मुरली वाला।।
तू आंखों में मेरी,
सदा बस रहा है,
तू धड़कन है दिल में,
सदा बज रहा है,
है आंखों का मेरी,
तू ही एक उजाला,
कहाँ जा छुपा है,
मेरा मुरली वाला।।
मैं सोया करूँ तो,
दिखे तो है तू है,
मैं जागा करूँ तो,
लगे तो ही तू है,
है सपनो में मेरे,
तू ही आने वाला,
कहाँ जा छुपा है,
मेरा मुरली वाला।।
रे तुझको बुलाते है,
पर क्यो न आता,
अरे प्यास नैनो की,
क्यो न बुझाता,
ये राजेन्द्र सुनता था,
तू है दयाला,
कहाँ जा छुपा है,
मेरा मुरली वाला।।
है सिर पे मुकुट,
कंठ वैजन्ती माला,
कहाँ जा छुपा है,
मेरा मुरली वाला।।
गीतकार / गायक राजेन्द्र प्रसाद सोनी।
है सिर पे मुकुट कंठ वैजन्ती माला भजन Video
है सिर पे मुकुट कंठ वैजन्ती माला भजन Video
📖 Related: मेरी एक ही तमन्ना ऐ साँवरे बिहारी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs