हृदय साफ किया ना अपना राम कहां से पाओगे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 हृदय साफ किया ना अपना राम कहां से पाओगे लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 हृदय साफ किया ना अपना राम कहां से पाओगे Video
हृदय साफ किया ना अपना राम कहां से पाओगे लिरिक्स
Hriday Saaf Kiya Na Apna Ram Kaha Se Paoge
हृदय साफ किया ना अपना राम कहां से पाओगे लिरिक्स (हिन्दी)
हृदय साफ किया ना अपना,
राम कहां से पाओगे।।
तन को धोया मल मल तूने,
साबुन लाख लगाये रे,
मन मंदिर को धोया नाहीं,
कैसे प्रभु को पाओगे,
राम कहां से पाओगे।।
नाना इतर लगाया तूने,
तन को खूब सजाया रे,
मन को तूने किया ना सुंदर,
कैसे उसे लुभाओगे,
राम कहां से पाओगे।।
रत्न आभूषण तन पर डारे,
खुद के गुण नित गाए रे,
राजेंद्र मुख से फिर उस प्रभु के,
तुम क्या गीत सुनाओगे,
राम कहां से पाओगे।।
हृदय साफ किया ना अपना,
राम कहां से पाओगे।।
हृदय साफ किया ना अपना राम कहां से पाओगे Video
हृदय साफ किया ना अपना राम कहां से पाओगे Video
गीतकार / गायक राजेंद्र प्रसाद सोनी।
📖 Related: श्रद्धा भक्ति के भावों से रीझ जाएंगे गुरूवर आएँगे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs