ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

जनम जनम का दास हूँ श्याम मैं तुम्हारा Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Feb 5, 2024
जनम जनम का दास हूँ श्याम मैं तुम्हारा Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

जनम जनम का दास हूँ श्याम मैं तुम्हारा लिरिक्स

Janam Janam Ka Das Hun Shyam Main Tumhara

जनम जनम का दास हूँ श्याम मैं तुम्हारा लिरिक्स (हिन्दी)

जनम जनम का दास हूँ,
श्याम मैं तुम्हारा,
ऐ श्याम मैं तुम्हारा,
ना किस्मत का मारा हूँ,
ना दुनिया से मैं हारा,
जनम जनम का दास हूं,
श्याम मैं तुम्हारा।।

मात पिता कहकर के मैंने,
तुमसे रिश्ता जोड़ा,
तेरे माल ख़ज़ाने में,
मेरा भी हिस्सा थोड़ा,
बनके भिखारी क्यों भटकूं,
मैं दर दर मारा मारा,
जनम जनम का दास हूं,
श्याम मैं तुम्हारा।।

नैया तेरे भक्तों की,
बिन माझी के चलती है,
पावन ज्योत श्याम की,
तूफां में भी जलती है,
थाम के हाथ हमारा बाबा,
तूने सदा उबारा,
जनम जनम का दास हूं,
श्याम मैं तुम्हारा।।

श्याम नाम सुमिरन से,
चलती साँसे मेरी,
भक्त ऋषि को ना घेरे,
कभी ग़म की रात अँधेरी,
तेरी कृपा से चमके मेरी,
किस्मत का सितारा,
जनम जनम का दास हूं,
श्याम मैं तुम्हारा।।

जनम जनम का दास हूँ,
श्याम मैं तुम्हारा,
ऐ श्याम मैं तुम्हारा,
ना किस्मत का मारा हूँ,
ना दुनिया से मैं हारा,
जनम जनम का दास हूं,
श्याम मैं तुम्हारा।।

Singer Rishikesh Rishi

जनम जनम का दास हूँ श्याम मैं तुम्हारा Video

जनम जनम का दास हूँ श्याम मैं तुम्हारा Video

📖 Related: नौ दुर्गा की नौ रात सुहानी घर घर मे पुजे तोखे अम्बे भवानी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state