“Jinke Mann mein basae Sri Ram Ji”
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
“Jinke Mann mein basae Sri Ram Ji”
जिनके मन में बसे श्री राम जी,
उनकी रक्षा करें हनुमान जी ।
जब भक्तों पर विपदा आई, तब आये हनुमंत गोसाई ।
कृपा राम भक्तो पर करते, उनकी पीड़ा को हर लेते ।
जय कपीष बलवान की ॥
राम कथा के अद्बुत नायक, रामदूत भक्तो के सहायक ।
जय जय जय प्रभु हितकारी, ध्यान करूँ नित मंगलकारी ।
दे दो दर्श हनुमान जी ॥
भक्ति जहाँ श्री राम की होती, शक्ति वहां हनुमान की होती ।
विघन काल सब दूर मिटाते, मनोकामना पूरण कराते ।
जय बजरंग महान की ॥
निशदिन करूँ तुम्हारी पूजा, तुम सम हनुमत कोई ना दूजा ।
बदन सिंधूरी जय कपीष जय, सन्मुख रहो जुकाऊं शीश मैं ।
जय जय कृपा निधान की ॥
📖 Related: Happy Birthday Maharaj Shri- Ullasparva