करुणा की ऐसी नज़र श्याम कर दे भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
करुणा की ऐसी नज़र श्याम कर दे भजन लिरिक्स
Karuna Ki Aisi Nazar Shyam Kar De
करुणा की ऐसी नज़र श्याम कर दे भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: मुझसे मोहब्बत का।
करुणा की ऐसी,
नज़र श्याम कर दे,
खाली है दामन,
हे दातार भर दे,
बंजर है धरती,
तू फुहार कर दे,
खाली है दामन,
हे दातार भर दे।।
है स्वारथ के नाते,
सभी मैंने जाना,
है अपनों ने छीना,
मेरा आशियाना,
सुन कर प्रभु आया शरण,
संकट तू हर ओ संकट हरन,
पतझड़ से जीवन में,
बहार कर दे,
खाली है दामन,
हे दातार भर दे।
तेरे दर का बाबा,
अजब है नज़ारा,
तू दीनों का साथी,
हारों का सहारा,
थक हार कर,
आया हूँ दर,
माँ वाला प्यार,
मुझसे भी कर,
गोदी में ले ले,
तू दुलार कर,
खाली है दामन,
हे दातार भर दे।।
रही मेरी रैना,
अमावस सी काली,
आषाढ़ से दिन,
सूखी हर डाली,
कब तक सहूँ,
मैं विनती करूँ,
विपिन के वृक्षों को,
फलदार कर दे,
खाली है दामन,
हे दातार भर दे।।
करुणा की ऐसी,
नज़र श्याम कर दे,
खाली है दामन,
हे दातार भर दे,
बंजर है धरती,
तू फुहार कर दे,
खाली है दामन,
हे दातार भर दे।।
गायक विपिन तनेजा।
करुणा की ऐसी नज़र श्याम कर दे भजन Video
करुणा की ऐसी नज़र श्याम कर दे भजन Video
📖 Related: करलो जी करलो दीदार चिंतपूर्णी दा | Lyrics, Video | Durga Bhajans