Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

माँ अपने दरबार क्यों ना मुझको बुलाया है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Feb 19, 2024
माँ अपने दरबार क्यों ना मुझको बुलाया है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

माँ अपने दरबार क्यों ना मुझको बुलाया है लिरिक्स

Maa Apne Darbar Kyu Na Mujhko Bulaya Hai

माँ अपने दरबार क्यों ना मुझको बुलाया है लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज एक तेरा साथ।

माँ अपने दरबार,
क्यों ना मुझको बुलाया है,
ना चरणों में बिठाया है,
मां अपने दरबार,
क्यों ना मुझको बुलाया है।।

देखे तेरा दरबार हमने सजाया है माँ।

महिमा महारानी,
तेरे भवन की मैं,
जब भी सुनता हूँ,
मुझको तू मैया कब,
दर पे बुलाएगी,
मैं दिन ये गिनता हूँ,
जिसको तू चाहे,
वो चलके दर तेरे आया है,
क्यों मुझको ना बुलाया है,
मां अपने दरबार,
क्यों ना मुझको बुलाया है।।

बेटा हूँ मैं तेरा,
माँ अम्बे जगदम्बे,
क्यों मुझको दूर करा,
दर्शन बिना तेरे,
क्या हाल है मेरा,
तू आके देख जरा,
एक तेरा ही नाम,
मैंने मन में रमाया है,
क्यों मुझको ना बुलाया है,
मां अपने दरबार,
क्यों ना मुझको बुलाया है।।

चिट्ठी मुझे भी माँ,
दर से तेरे आए,
करूँ माँ क्या जतन,
कब तू बुलाएगी,
मैं झूमता आऊं,
मैया मैं तेरे भवन,
बेटे का नाता,
क्यों ना मुझसे निभाया है,
क्यों मुझको ना बुलाया है,
मां अपने दरबार,
क्यों ना मुझको बुलाया है।।

माँ अपने दरबार,
क्यों ना मुझको बुलाया है,
ना चरणों में बिठाया है,
मां अपने दरबार,
क्यों ना मुझको बुलाया है।।

Singer Mukesh Bagda Ji

माँ अपने दरबार क्यों ना मुझको बुलाया है Video

माँ अपने दरबार क्यों ना मुझको बुलाया है Video

📖 Related: जय जय राधा रमण हरी बोल, जय जय राधा रमण हरी बोलमान तेरा बोले राधे कृष्णा, टन तेरे बोले राधे कृष्णा ज़िवया तेरे बोले राधे कृष्णा, मुख से निकले राधे कृष्णा… जय जय राधा रमण हरी बोल, जय जय राधा रमण हरी बोल Lyrics Bhajans Bhakti Songs

Sacred Pilgrimage Directory पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

10,000+ Ancient Mandirs 12 Jyotirlingas 51 Shakti Peethas 108 Divya Desams
View All Temple Guides

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state