ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

मात पिता को पानी ना पूछे भंडारे करवाते है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Jan 28, 2024
मात पिता को पानी ना पूछे भंडारे करवाते है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

मात पिता को पानी ना पूछे भंडारे करवाते है लिरिक्स

Maat Pita Ko Pani Na Puche

मात पिता को पानी ना पूछे भंडारे करवाते है लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: क्या मिलिए ऐसे लोगो से।

मात पिता को पानी ना पूछे,
भंडारे करवाते है,
भाई का हक़ मार के बैठे,
दानवीर कहलाते है।।

छोटे भाई का हक़ मारा,
बहन से भी अन्याय किया,
अपनी सुख सुविधा का लेकिन,
सबसे बड़ा उपाय किया,
भाई ही भाई के दुश्मन,
कैसे यहाँ बन जाते है,
भाई का हक़ मार के बैठे,
दानवीर कहलाते है।।

जिसने जन्म दिया और पाला,
उंगली पकड़ के चलाया है,
छाया बनके चले साथ में,
धुप से जिसने बचाया है,
आज वही माँ बाप को अपने,
कैसे आँख दिखाते है,
भाई का हक़ मार के बैठे,
दानवीर कहलाते है।।

रात रात भर जागी थी माँ,
जिस बेटे को सुलाने को,
भूखी रही भले माँ लेकिन,
दिया लाल को खाने को,
अपनी माँ को साथ में रखने,
में भी वो शरमाते है,
भाई का हक़ मार के बैठे,
दानवीर कहलाते है।।

सपने देखे थे जो पिता ने,
सपने सारे टूट गए,
ब्याह कराते ही बेटे का,
रिश्ते नाते छुट गए,
बेटा अलग माँ बाप अलग,
ये कैसे रिश्ते नाते है,
भाई का हक़ मार के बैठे,
दानवीर कहलाते है।।

मात पिता को पानी ना पूछे,
भंडारे करवाते है,
भाई का हक़ मार के बैठे,
दानवीर कहलाते है।।

मात पिता को पानी ना पूछे भंडारे करवाते है Video

मात पिता को पानी ना पूछे भंडारे करवाते है Video

📖 Related: शेरावाली के दर पे आते रहे गे | Lyrics, Video | Durga Bhajans

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state