मानव तू है मुसाफिर दुनिया है धर्मशाला Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
मानव तू है मुसाफिर दुनिया है धर्मशाला Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

मानव तू है मुसाफिर दुनिया है धर्मशाला लिरिक्स

Manav Tu Hai Musafir Duniya Hai Dharmshala

मानव तू है मुसाफिर दुनिया है धर्मशाला लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: मुझे इश्क़ है तुझी से।

मानव तू है मुसाफिर,
दुनिया है धर्मशाला,
संसार क्या है सपना,
वो भी अजब निराला।।

ये रैन है बसेरा,
है किराए का ये डेरा,
उसमे फसा है फेरा,
ये तेरा है ये मेरा,
शीशे को मान बैठा,
तू मोतियों की माला,
संसार क्या है सपना,
वो भी अजब निराला,
मानव तु हैं मुसाफिर,
दुनिया है धर्मशाला।।

जनमों का पुण्य संचित,
नर देह तूने पाया,
कंचन और कामिनी में,
इसे व्यर्थ ही गंवाया,
कौड़ी के मौल तूने,
हीरे को बेच डाला,
संसार क्या है सपना,
वो भी अजब निराला,
मानव तु हैं मुसाफिर,
दुनिया है धर्मशाला।।

नश्वर है तन का ढांचा,
बालू की भीत कांचा,
ऋषियों ने परखा जांचा,
बस राम नाम सांचा,
चख के तू पी शिकारी,
सियाराम नाम प्याला,
संसार क्या है सपना,
वो भी अजब निराला,
मानव तु हैं मुसाफिर,
दुनिया है धर्मशाला।।

मानव तू है मुसाफिर,
दुनिया है धर्मशाला,
संसार क्या है सपना,
वो भी अजब निराला।।

मानव तू है मुसाफिर दुनिया है धर्मशाला Video

मानव तू है मुसाफिर दुनिया है धर्मशाला Video

स्वर पूज्य राजन जी महाराज।
प्रेषक कुमार शिवम।
8468006795

Browse all bhajans by rajan ji maharaj
See also  हो तुझे ब्रम्हा विष्णु भोला ने हर हर गँगे बोला Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

Browse Temples in India