ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

मेरे गुरु ने बताया है गंगा मेरी माता है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Jan 13, 2024
मेरे गुरु ने बताया है गंगा मेरी माता है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

मेरे गुरु ने बताया है गंगा मेरी माता है लिरिक्स

Mere Guru Ne Bataya Hai Ganga Meri Mata Hai

मेरे गुरु ने बताया है गंगा मेरी माता है लिरिक्स (हिन्दी)

जब पूछा गुरु चरणों में,
मेरा गंगा से क्या नाता है,
मेरे गुरु ने बताया है,
गंगा मेरी माता है।।

भगवान कपिल की आज्ञा से,
भागीरथ करी पुकार,
गंगा उतरी धरती पर,
सबका कर दिया उध्दार,
ये कल कल करती धारा,
इसमें हर कोई तर जाता है,
मेरे गुरु ने बताया हैं,
गंगा मेरी माता है।।

गंगा संतों की प्यारी,
ऋषियों की दुलारी है,
बाकी नदियाँ नदियाँ हैं,
ये सबसे न्यारी है,
ये पापनाशनी है अगर,
कोई डूबकी लगाता है,
मेरे गुरु ने बताया हैं,
गंगा मेरी माता है।।

खुद भी पियो गंगाजल,
औरों को पिलाया करो,
हर हर गंगे हर हर गंगे,
यू कह के नहाया करो,
श्रद्धा से पान करे कोई,
वो यम द्वार न जाता है,
मेरे गुरु ने बताया हैं,
गंगा मेरी माता है।।

जिनके चरणों का जल है,
वो भी मिल जाऐंगे,
गंगा मैया की कृपा से,
हम सब तर जाऐंगे,
भक्ति मुक्ति पाता है,
जो ये अमृत पी जाता है,
मेरे गुरु ने बताया हैं,
गंगा मेरी माता है।।

जब पूछा गुरु चरणों में,
मेरा गंगा से क्या नाता है,
मेरे गुरु ने बताया है,
गंगा मेरी माता है।।

मेरे गुरु ने बताया है गंगा मेरी माता है Video

मेरे गुरु ने बताया है गंगा मेरी माता है Video

📖 Related: पधारो म्हारा बालाजी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

स्वर श्री अमृतराम जी महाराज।

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state