ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

मेट देती दवा दर्द तलवार का चेतावनी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Feb 29, 2024
मेट देती दवा दर्द तलवार का चेतावनी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

मेट देती दवा दर्द तलवार का चेतावनी भजन लिरिक्स

Met Deti Dawa Dard Talwar Ka

मेट देती दवा दर्द तलवार का चेतावनी भजन लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: छोड़ दे सारी दुनिया किसी।

मेट देती दवा दर्द तलवार का,
घाव बोली का फिर भी ना भरता कभी।

दोहा तोल जरा ऐ मेरे साथी,
मुखड़ा पीछे खोल रे,
मिश्री बनके कान में,
तू प्यारे अमृत घोल रे।

मेट देती दवा दर्द तलवार का,
घाव बोली का फिर भी ना भरता कभी,
हाथ की चोट को भूल जाए कोई,
बात की चोट को भूल सकता नहीं,
मेट देतीं दवा दर्द तलवार का,
घाव बोली का फिर भी ना भरता कभी।।

पूत अंधे का जब द्रोपदी ने कहा,
कौरवों के दिल में कटारी लगी,
सबके होते हुए चिर जब वो हरे,
उस सभा में पांचाली बेचारी लगी,
लाज रखी थी आकर के घनश्याम ने,
लाज रखी थी आकर के घनश्याम ने,
पांच पतियों की नारी अभागन बनी,
मेट देतीं दवा दर्द तलवार का,
घाव बोली का फिर भी ना भरता कभी,
हाथ की चोट को भूल जाए कोई,
बात की चोट को भूल सकता नहीं,
मेट देतीं दवा दर्द तलवार का,
घाव बोली का फिर भी ना भरता कभी।।

पांच नंदी के संग में गऊ थी खड़ी,
मैया गिरजा ने हंसकर के ताना दिया,
श्राप दे डाला गिरजा को गौमाता ने,
क्यों हँसे होंगे तेरे भी पांच पिया,
बात सच्ची हुई गिरिजा बन द्रोपदी,
बात सच्ची हुई गिरिजा बन द्रोपदी,
पांच पांडव की द्वापर में रानी बनी,
मेट देतीं दवा दर्द तलवार का,
घाव बोली का फिर भी ना भरता कभी,
हाथ की चोट को भूल जाए कोई,
बात की चोट को भूल सकता नहीं,
मेट देतीं दवा दर्द तलवार का,
घाव बोली का फिर भी ना भरता कभी।।

📖 Related: श्याम की बाजे बंसुरिया देखो खाटू नगरियाँ | Lyrics, Video | Khatu Shaym Bhajans

बात कड़वी कभी मुख से बोलो नहीं,
बात जैसी ना दूजी कोई मार है,
रात दिन जिसकी पीड़ा सताती रहे,
एक ऐसी दुधारी वो तलवार है,
हर्ष कहने के पहले ही तोलो जरा,
हर्ष कहने के पहले ही तोलो जरा,
मुख से निकला दोबारा तो आता नहीं,
मेट देतीं दवा दर्द तलवार का,
घाव बोली का फिर भी ना भरता कभी,
हाथ की चोट को भूल जाए कोई,
बात की चोट को भूल सकता नहीं,
मेट देतीं दवा दर्द तलवार का,
घाव बोली का फिर भी ना भरता कभी।।

मेट देती दवां दर्द तलवार का,
घाव बोली का फिर भी ना भरता कभी,
हाथ की चोट को भूल जाए कोई,
बात की चोट को भूल सकता नहीं,
मेट देतीं दवा दर्द तलवार का,
घाव बोली का फिर भी ना भरता कभी।।

गायक मुकेश बागड़ा जी।

मेट देती दवा दर्द तलवार का चेतावनी भजन Video

मेट देती दवा दर्द तलवार का चेतावनी भजन Video

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state