सारे जहाँ के मालिक तेरा ही आसरा है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
सारे जहाँ के मालिक तेरा ही आसरा है लिरिक्स
Saare Jahan Ke Malik Tera Hi Aasra Hai
सारे जहाँ के मालिक तेरा ही आसरा है लिरिक्स (हिन्दी)
सारे जहाँ के मालिक,
तेरा ही आसरा है,
राजी है हम उसी में,
जिसमे तेरी रजा है,
सारे जहां के मालिक,
तेरा ही आसरा है।।
हम क्या बताएं तुमको,
सब कुछ तुम्हे खबर है,
हर हाल में हमारी,
तेरी तरफ नजर है,
किस्मत है ये हमारी,
जो तेरा फैसला है,
सारे जहां के मालिक,
तेरा ही आसरा है।।
हाथों को हम दुआ की,
खातिर में लाएं कैसे,
सजदे में तेरे आकर,
सर को झुकाएं कैसे,
मजबूरियां हमारी,
बस तू ही जानता है,
सारे जहां के मालिक,
तेरा ही आसरा है।।
रोकर कटे या हसकर,
कटती है जिंदगानी,
तू गम दे या ख़ुशी दे,
सब तेरी मेहरबानी,
तेरी ख़ुशी समझकर,
सब गम भुला दिया है,
सारे जहां के मालिक,
तेरा ही आसरा है।।
सारे जहाँ के मालिक,
तेरा ही आसरा है,
राजी है हम उसी में,
जिसमे तेरी रजा है,
सारे जहां के मालिक,
तेरा ही आसरा है।।
स्वर पूज्य राजन जी महाराज।
सारे जहाँ के मालिक तेरा ही आसरा है Video
सारे जहाँ के मालिक तेरा ही आसरा है Video
📖 Related: ज़माने की खाई है ठोकर हज़ार सहारा तेरा सांवरे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs