ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics News Hindi / Sanskrit

सब कुछ बदल जाता है यहाँ,पर लेख विधि का बदलता नहीं, प्रभु का मान भले टल जाए,भगत का मान कभी टलता नहीं,

• Updated: Jan 23, 2020
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

सब कुछ बदल जाता है यहाँ,पर लेख विधि का बदलता नहीं, प्रभु का मान भले टल जाए,भगत का मान कभी टलता नहीं,

सब कुछ बदल जाता है यहाँ,पर लेख विधि का बदलता नहीं,
प्रभु का मान भले टल जाए,भगत का मान कभी टलता नहीं,
भगत का मान कभी टलता नहीं…..

मीरा हो गई तेरी दीवानी,इकतारे पे भजन किया,
तेरे भगत को चैन से मोहन राणा ने जीने ना दिया,
फिर कोई ना करता भरोसा,विष अमृत जो बनता नहीं,
प्रभु का मान भले टल जाए,भगत का मान कभी टलता नहीं,
भगत का मान कभी टलता नहीं…..

भरी सभा में द्रुपद सुता का चीर दुशासन हरने लगा,
पांडव कुल की पटरानी के आँख से आंसू झरने लगा,
फिर कोई ना करता भरोसा,चीर द्रौपदी का जो बढ़ता नहीं,
प्रभु का मान भले टल जाए,भगत का मान कभी टलता नहीं,
भगत का मान कभी टलता नहीं…..

हे प्रभु तेरे भगत को मेरा बारम्बार है प्रणाम,
बनवारी मैं किस लायक हूँ,देना चरणों में स्थान,
प्रभु से मिलना बड़ा सरल है,भक्त प्रभु का मिलता नहीं,
प्रभु का मान भले टल जाए,भगत का मान कभी टलता नहीं,
भगत का मान कभी टलता नहीं…..

सब कुछ बदल जाता है यहाँ,पर लेख विधि का बदलता नहीं,
प्रभु का मान भले टल जाए,भगत का मान कभी टलता नहीं,
भगत का मान कभी टलता नहीं…..

📖 Related: कावड़िया कावड़ लाये रहे | Lyrics, Video | Shiv Bhajans

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state