सावन में श्याम बिहारी झूलेंगे कृष्ण मुरारी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
सावन में श्याम बिहारी झूलेंगे कृष्ण मुरारी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

सावन में श्याम बिहारी झूलेंगे कृष्ण मुरारी लिरिक्स

Sawan Mein Shyam Bihari Jhulenge Krishna Murari

सावन में श्याम बिहारी झूलेंगे कृष्ण मुरारी लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: जा रे जा ओ हरजाई।

सावन में श्याम बिहारी,
झूलेंगे कृष्ण मुरारी,
झूला झूलन की देखो,
आई है रुत ये प्यारी,
चंदन चौकी बनवाई,
रेशम की डोर लगाई,
भक्तों ने मिल के करली,
सारी तैयारी,
सावन मे श्याम बिहारी,
झूलेंगे कृष्ण मुरारी।।

आया सावन मस्त महीना,
फूल खिले है उपवन में अब,
आओ राधा रानी,
राधा रानी के संग मोहन,
झूलेंगे झूले में देखो,
आई रूत मस्तानी,
हाथ में हाथ है श्याम के साथ है,
झूला झूलेगी प्यारी,
बरसाने वाली,
सावन मे श्याम बिहारी,
झूलेंगे कृष्ण मुरारी।।

सुंदर सुंदर फूलों से है,
डाली चार सजाई अपने,
हाथों से कृष्ण कन्हाई,
कोमल कोमल गूंथ गूंथ कर,
रेशम डोर बंधाई गेंदा,
चंपा से उसको सजाई,
कैसी अद्भुत छटा,
छाई काली घटा,
अंबर में चमके बिजली,
बनके मतवाली,
सावन मे श्याम बिहारी,
झूलेंगे कृष्ण मुरारी।।

मनमोहन है जनम जनम से,
राधा का दीवाना ये तो,
जाने दुनिया सारी,
केशव राधा की प्रीति का,
बंधन बड़ा सुहाना कैसी,
महिमा ग्रंथों से जानी,
लागी मन में लगन,
प्रेम में हो मगन,
भक्तों के संग में नाचे,
कुंज बिहारी,
सावन मे श्याम बिहारी,
झूलेंगे कृष्ण मुरारी।।

सावन में श्याम बिहारी,
झूलेंगे कृष्ण मुरारी,
झूला झूलन की देखो,
आई है रुत ये प्यारी,
चंदन चौकी बनवाई,
रेशम की डोर लगाई,
भक्तों ने मिल के करली,
सारी तैयारी,
सावन मे श्याम बिहारी,
झूलेंगे कृष्ण मुरारी।।

See also  नैया लगा दो आके पार थाम लो मेरी पतवार Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

सावन में श्याम बिहारी झूलेंगे कृष्ण मुरारी Video

सावन में श्याम बिहारी झूलेंगे कृष्ण मुरारी Video

Browse all bhajans by Mansi Agarwal

Browse Temples in India

Recent Posts

आओ पधारो बाबोसा मन मन्दिर में बाबोसा Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

आओ पधारो बाबोसा मन मन्दिर में बाबोसा लिरिक्स Aao Padharo Babosa Man Mandir Me Babosa आओ पधारो बाबोसा मन मन्दिर में बाबोसा लिरिक्स (हिन्दी) है दुखभंजन, बाबोसा भगवन, तुम्ही प्राण प्यारे, तुम हो जीवन, मन मे यही है कामना,…

NavaGraha Stotram

“Nava” means nine, and “Graha” refers to the planets. The NavaGraha Stotram is a revered hymn composed of nine verses, each dedicated to one of the nine celestial deities that comprise the Navagrahas. These are: Each verse of the…