Sudhanshuji Maharaj – Bhajan- Bansi Wale Batlaa
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Sudhanshuji Maharaj – Bhajan- Bansi Wale Batlaa
किस राह पे चलना है,
किस राह पे जाना है
बंसी वाले बतला,
तेरा कहा ठिकाना है।
किस राह पे चलना है,
किस राह पे जाना है
कहते है द्रोपदी का,
तूने चीर बढाया था।
बन सारथि अर्जुन का,
रथ तूने चलाया था।
आ फिर से धरती पर,
तूने पाप मिटाना है
बंसी वाले बतला,
तेरा कहा ठिकाना है।
किस राह पे चलना है,
किस राह पे जाना है
इन नयन बरसते में,
कब आएगा बतला दे।
बिन प्राणों के ये काया,
कैसे रहे समझा दे।
हम भक्तो का टुटा हुआ,
विश्वास जगाना है
बंसी वाले बतला,
तेरा कहा ठिकाना है।
किस राह पे चलना है,
किस राह पे जाना है
सब ढूंढते है तुझको,
तू आता नज़र ही नहीं।
अपने भक्तो की कभी,
तू लेता खबर ही नहीं।
एक बार तो सुन जा तुझे,
हाले दिल सुनाना है
बंसी वाले बतला,
तेरा कहा ठिकाना है।
किस राह पे चलना है,
किस राह पे जाना है
बंसी वाले बतला,
तेरा कहा ठिकाना है।
किस राह पे चलना है,
किस राह पे जाना है
बंसी वाले बतला,
तेरा कहा ठिकाना है।
[
See also Mahakali Amritwani Part 1 Anuradha Paudwal [Full Song] I Shree Mahakali Amritwani