ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

ये उम्र गुजर जाये नाकोडा नगरी में Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Nov 22, 2024
ये उम्र गुजर जाये नाकोडा नगरी में Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

Experience the heartfelt emotions in the melodious song “Taqdeer Mujhe Le Chal”, sung by the talented Shreya Ranka. With meaningful lyrics by Dilip Ji Dilbar and soulful music by Suresh Ji Jangid, this composition touches the soul and inspires reflection.

The visuals, crafted with finesse by Ayush Malkara (DOP) and edited by Lucky Kothari, bring the song to life. A special thanks to Yash R. Jain for his invaluable support in this creation.

ये उम्र गुजर जाये नाकोडा नगरी में लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: तकदीर मुझे ले चल।

नाकोडा में दादा के ये दीवाने मिलेंगे,
आपस में बड़े प्यार से अनजाने मिलेंगे,
हर ओर से आते है दर्शन को सब भगत,
मेरे नाकोडा वाले के परवाने मिलेंगे,
तकदीर मुझे ले चल,
उस नाकोडा नगरी में,
ये उम्र गुजर जाये,
मेरे दादा की नगरी में।।

तीर्थो में ये तीर्थ दुनिया में बड़ा न्यारा,
स्वर्ग जैसा लगता है यहाँ का नजारा,
बैठे है पहाड़ो में पार्श्व भैरु दादा,
मंदिर बड़ा है सुंदर जिसमे विराजे दादा,
है वो किस्मत वाले जाते जो नाकोडा,
सन्देशा उनको आता जिनको बुलाये दादा,
तकदीर मुझे ले चल,
उस नाकोडा नगरी में,
ये उम्र गुजर जाए,
मेरे दादा की नगरी में।।

तेरी कृपा जो हो तो तकदीर मुझे लाये,
तेरी छवि के दादा दर्शन मुझे कराये,
तुझे देखकर ओ दादा फिर चैन मुझे आये,
चरणों मे तेरे सर रखके दादा हम सो जाये,
जन्मोजन्म का दिलबर रिश्ता ये जुड़ जाये,
यही आरजू है श्रेया की तेरी भक्ति में खो जाये,
तकदीर मुझे ले चल,
उस नाकोडा नगरी में,
ये उम्र गुजर जाए,
मेरे दादा की नगरी में।।

📖 Related: करूँ बार बार प्रणाम रविदास गुरू जी थारे चरणा में Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

नाकोडा में दादा के ये दीवाने मिलेंगे,
आपस में बड़े प्यार से अनजाने मिलेंगे,
हर ओर से आते है दर्शन को सब भगत,
मेरे नाकोडा वाले के परवाने मिलेंगे,
तकदीर मुझे ले चल,
उस नाकोडा नगरी में,
ये उम्र गुजर जाये,
मेरे दादा की नगरी में।।

ये उम्र गुजर जाये नाकोडा नगरी में Video

ये उम्र गुजर जाये नाकोडा नगरी में Video

गायिका श्रेया रांका (जैन) भीलवाड़ा।

🎵 Title: Taqdeer Mujhe Le Chal
🎤 Singer: Shreya Ranka
✍️ Lyricist: Dilip Ji Dilbar
🎼 Music Composer: Suresh Ji Jangid
🎥 DOP: Ayush Malkara
🎬 Video Editing: Lucky Kothari
🤝 Special Thanks: Yash R. Jain

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state