Wo Hai Kitni Deendayal Sakhi Tujhe Kya Batlaun-Lakha
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Wo Hai Kitni Deendayal Sakhi Tujhe Kya Batlaun-Lakha
**
वो है जग से बेमिसाल सखी,**
माँ शेरोवली कमाल सखी,
तुझे क्या बतलाऊ,
वो है कितनी दीनदयाल,
सखी री तुझे क्या बतलाऊ,
तुझे क्या बतलाऊ।।
**
जो सच्चे दिल से,
द्वार मैया के जाता है,**
वो मुँह माँगा वर,
जग-जननी से पाता है,
फिर रहे ना वो, कंगाल सखी,
हो जाए, मालामाल सखी,
तुझे क्या बतलाऊ,
वो है कितनी दीनदयाल,
सखी री तुझे क्या बतलाऊ,
तुझे क्या बतलाऊ।।
**
माँ पल-पल करती,
अपने भगत की रखवाली,**
दुख रोग हरे,
एक पल में माँ शेरोवली,
करे पूरे सभी सवाल सखी,
बस मन से भरम निकाल सखी,
तुझे क्या बतलाऊ,
वो है कितनी दीन-दयाल,
सखी री तुझे क्या बतलाऊ,
तुझे क्या बतलाऊ।।
**
माँ भर दे खाली गोद,
की आँगन भर देवे,**
खुशियो के लगा दे ढेर,
सुहागन कर देवे,
माँओ को देती लाल सखी,
रहने दे ना कोई मलाल सखी,
तुझे क्या बतलाऊ,
वो है कितनी दीन-दयाल,
सखी री तुझे क्या बतलाऊ,
तुझे क्या बतलाऊ।।
**
हर कमी करे पूरी,
माँ अपने प्यारो की,**
लंबी है कहानी,
मैया के उपकरों की,
देती है मुसीबत टाल सखी,
कहा जाए ना सारा हाल सखी,
री तुझे क्या बतलाऊ,
वो है कितनी दीन-दयाल,
सखी री तुझे क्या बतलाऊ,
तुझे क्या बतलाऊ।।
**
वो है जग से बेमिसाल सखी,**
माँ शेरोवली कमाल सखी,
तुझे क्या बतलाऊ,
वो है कितनी दीन-दयाल,
सखी री तुझे क्या बतलाऊ,
तुझे क्या बतलाऊ।।
📖 Related: उस मुरली वाले पगले ने नैन का चैन चुराया है | Lyrics, Video | Krishna Bhajans