आये नव दिन के नवराते घर घर में हो रहे जगराते Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
आये नव दिन के नवराते घर घर में हो रहे जगराते Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

आये नव दिन के नवराते घर घर में हो रहे जगराते लिरिक्स

Aaye Nav Din Ke Navrate Ghar Ghar Me Ho Rahe Jagrate

आये नव दिन के नवराते घर घर में हो रहे जगराते लिरिक्स (हिन्दी)

आये नव दिन के नवराते,
घर घर में हो रहे जगराते,
आए नव दिन के नवराते,
है जी रे दुर्गा भवानी,
हो दर्शन दो अम्बे रानी,
आए नव दिन के नवराते।।

भक्त तुम्हारे बाट निहारे,
आ जाओ महारानी,
बड़ी देर से तुमको पुकारे,
करदो माँ मेहरबानी,
है जी रे दुर्गा भवानी,
हो दर्शन दो अम्बे रानी,
आए नव दिन के नवराते।।

नव रूप तेरे है मनभावन,
नव दिन है बड़े पावन,
तुमसे है मैया प्रीत पुरानी,
ज्योत तेरी है लुभावन,
है जी रे दुर्गा भवानी,
हो दर्शन दो अम्बे रानी,
आए नव दिन के नवराते।।

शेर पे सवार होके खप्पर वाली,
आ जाओ शेरावाली,
अष्ठ भुजी माँ आरासुरी माँ,
है दुर्गे महाकाली,
है जी रे दुर्गा भवानी,
हो दर्शन दो अम्बे रानी,
आए नव दिन के नवराते।।

कुंमकुंम ना पगलीये मैया पधारो,
आरासुरी मां बुलाबे लाल थारो,
गब्बर की गोख में विराजे अम्बे रानी,
अम्बा जी मे बैठी है महारानी,
है जी रे दुर्गा भवानी,
हो दर्शन दो अम्बे रानी,
आए नव दिन के नवराते।।

पावागढ़ से आओ ओ महाकाली,
दर्शन दो सांची ज्योतावाली,
महर करो माँ ओ मेहरवाली,
है काली कलकते वाली,
है जी रे दुर्गा भवानी,
हो दर्शन दो अम्बे रानी,
आए नव दिन के नवराते।।

See also  जगराता है महारानी का दिन है बड़ा अनमोल Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

चिंता हरो माँ है चिन्त पुरणी,
कष्ट करो दुर मंगल करणी,
तू ही महालक्ष्मी तू ही चामुंडा,
तू ही शैल पुत्री माँ कुष्मांडा,
है जी रे दुर्गा भवानी,
हो दर्शन दो अम्बे रानी,
आए नव दिन के नवराते।।

अबके नवरात मैया अँगना पधारो,
भूल हुई जो उसको बिसारो,
भगतो की मैया बिगड़ी सँवारो,
छोटी सी मेरी अर्ज स्वीकारो,
है जी रे दुर्गा भवानी,
हो दर्शन दो अम्बे रानी,
आए नव दिन के नवराते।।

आये नव दिन के नवराते,
घर घर में हो रहे जगराते,
आए नव दिन के नवराते,
है जी रे दुर्गा भवानी,
हो दर्शन दो अम्बे रानी,
आए नव दिन के नवराते।।

आये नव दिन के नवराते घर घर में हो रहे जगराते Video

आये नव दिन के नवराते घर घर में हो रहे जगराते Video

सिंगर – श्री हर्ष व्यास , सूरज मेहता ,सम्यता बेनर्जी
म्यूजिक – श्री हर्ष व्यास मुम्बई
लिरिक्स – दिलीप सिंह सिसोदिया ” दिलबर “
मो, 9907023365
विडीयो – तुलसी जयपाल जी
कैटिगरी – डांडिया गरबा
लेबल – तुलसी जयपाल

Browse all bhajans by Harsh Vyas

Recent Posts

कथा ये है महाराज मेरे की – Lyrics & Meaning

कथा ये है महाराज मेरे की छत्रपति संभाजी महाराज – A Prayer to Chhatrapati Sambhaji Maharaj Origin & Spiritual Essence Why This Bhajan Resonates Devotees chant this when their spirit feels tested—its powerful refrain “महाराज मेरे” is a soul’s…

Mere Satguru Ne Di Thi Davai Lyrics in Hindi & Meaning

Mere Satguru Ne Di Thi Davai: Invoking the Guru’s Liberating Wisdom This soul-stirring bhajan venerates the Satguru (True Spiritual Master) as the divine physician who dispenses the only remedy for life’s deepest sufferings. Composed by Sant Karmaveer Tufani, it…

Janm Diyo Thari Maa Dukh Dekhiyo Lyrics in Hindi & Meaning

जन्म दियो थारी माँ दुख देखियो (Maa’s Grief Upon Birthing You) This soul-stirring Chetavani Bhajan (admonitory hymn) is addressed to the Divine Mother (Maa) – a call for repentance when children forget their filial duties in the dark age…