जग से हुआ मैं लाचार आया शरण तुम्हारी मेरे सांवरे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
जग से हुआ मैं लाचार आया शरण तुम्हारी मेरे सांवरे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

जग से हुआ मैं लाचार आया शरण तुम्हारी मेरे सांवरे लिरिक्स

Jag Se Hua Main Lachar Aaya Sharan Tumhari Mere Sanware

जग से हुआ मैं लाचार आया शरण तुम्हारी मेरे सांवरे लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: तुझको पुकारे मेरा प्यार।

जग से हुआ मैं लाचार,
आया शरण तुम्हारी मेरे सांवरे,
जग से हुआ मै लाचार।।

जन्मों की प्यासी,
अखियां मुरारी तुम्हें ढूंढ रही है,
कहां पे मिलेंगे,
बांके बिहारी सबसे पूछ रही है,
दर दर पे करता मैं पुकार,
आया शरण तुम्हारी मेरे सांवरे,
जग से हुआ मै लाचार।।

मीरा के जैसा,
भाव नहीं है कैसे तुमको रिझाऊं,
विदुरानी जैसा,
साग नहीं है कैसे भोग लगाऊं,
कैसे करूं मैं सत्कार,
आया शरण तुम्हारी मेरे सांवरे,
जग से हुआ मै लाचार।।

गज को उबारा,
गणिका को तारा वैसे मुझे भी उबारो,
दाता दयालु,
दया दृष्टि करके एक बार निहारो,
कर दो अधम का बेड़ा पार,
आया शरण तुम्हारी मेरे सांवरे,
जग से हुआ मै लाचार।।

निर्धन दुखी की,
दशा देख करके सारा हंसता जमाना,
रूठे जमाना कोई,
परवाह नहीं है प्यारे तुम ना भुलाना,
विनती किशन से बार बार,
आया शरण तुम्हारी मेरे सांवरे,
जग से हुआ मै लाचार।।

जग से हुआ मैं लाचार,
आया शरण तुम्हारी मेरे सांवरे,
जग से हुआ मै लाचार।।

जग से हुआ मैं लाचार आया शरण तुम्हारी मेरे सांवरे Video

जग से हुआ मैं लाचार आया शरण तुम्हारी मेरे सांवरे Video

Singer :- Vivek singhal
Lyrics :- Kishan Brajwasi
Music :- Parmod Jain, Prakash Vesma
Recording :- Rasila Infotainment, Gwalior

See also  Jiya Nahi Lage Uma Lahri Jadoo Kaiso Re Shyam Saawariya
Browse all bhajans by Vivek singhal

Recent Posts

कथा ये है महाराज मेरे की – Lyrics & Meaning

कथा ये है महाराज मेरे की छत्रपति संभाजी महाराज – A Prayer to Chhatrapati Sambhaji Maharaj Origin & Spiritual Essence Why This Bhajan Resonates Devotees chant this when their spirit feels tested—its powerful refrain “महाराज मेरे” is a soul’s…

Mere Satguru Ne Di Thi Davai Lyrics in Hindi & Meaning

Mere Satguru Ne Di Thi Davai: Invoking the Guru’s Liberating Wisdom This soul-stirring bhajan venerates the Satguru (True Spiritual Master) as the divine physician who dispenses the only remedy for life’s deepest sufferings. Composed by Sant Karmaveer Tufani, it…

Janm Diyo Thari Maa Dukh Dekhiyo Lyrics in Hindi & Meaning

जन्म दियो थारी माँ दुख देखियो (Maa’s Grief Upon Birthing You) This soul-stirring Chetavani Bhajan (admonitory hymn) is addressed to the Divine Mother (Maa) – a call for repentance when children forget their filial duties in the dark age…