शंकर तेरी जटा में बहती है गंग धारा Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
शंकर तेरी जटा में बहती है गंग धारा Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

शंकर तेरी जटा में बहती है गंग धारा लिरिक्स

Shankar Teri Jata Me

शंकर तेरी जटा में बहती है गंग धारा लिरिक्स (हिन्दी)

शंकर तेरी जटा में,
बहती है गंग धारा,
काली घटा के अंदर,
जिम दामिनी उजारा,
भोले तेरी जटा में,
बहती है गंग धारा।।

गल मुंडमाल राजे,
शशि भाल में बिराजे,
डमरू निनाद बाजे,
कर में त्रिशूल धारा,
भोले तेरी जटा में,
बहती है गंग धारा।।

दृग तीन तेज राशी,
कटिबंध नागफासी,
गिरिजा है संग दासी,
सब विश्व के अधारा,
भोले तेरी जटा में,
बहती है गंग धारा।।

मृगचर्म वसनधारी,
वृषराज पर सवारी,
निज भक्त दुःखहारी,
कैलाश में विहारा,
भोले तेरी जटा में,
बहती है गंग धारा।।

शिवनाम जो उचारे,
सब पाप दोष टारे,
ब्रह्मानंद ना बिसारे,
भवसिंधु पार तारा,
भोले तेरी जटा में,
बहती है गंग धारा।।

शंकर तेरी जटा में,
बहती है गंग धारा,
काली घटा के अंदर,
जिम दामिनी उजारा,
भोले तेरी जटा में,
बहती है गंग धारा।।

शंकर तेरी जटा में बहती है गंग धारा Video

शंकर तेरी जटा में बहती है गंग धारा Video

Browse all bhajans by Kirtidan Gadhvi
See also  मैं हूँ शरण में तेरी हे नाथ डमरू वाले भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

Browse Temples in India