ओ ठाकुर प्यारे भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
ओ ठाकुर प्यारे भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

ओ ठाकुर प्यारे भजन लिरिक्स

O Thakur Pyare Bhajan

ओ ठाकुर प्यारे भजन लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: ओ बाबुल प्यारे।

ओ ठाकुर प्यारे,
ओ सुनले सांसो की तड़पन,
निशदिन तुझे पुकारे मन,
ओ तेरे चरणों में जीवन,
ओ ठाकुर प्यारें।।

मैं थी अभागन बनी बड़भागन,
दर पे आ के तेरे,
सबने रुलाया तुमने ही बाबा,
पोंछे आंसू मेरे,
ये तेरी लाडो करे अरदास,
मांगे जनम जनम का साथ,
अब तो थाम ले तू आके हाथ,
ओ ठाकुर प्यारें।।

मैं तेरी लाड़ली बिटिया हूँ बाबा,
आके मेरे लाड़ लड़ाओ,
रोज बाबुल के घर में आती,
कभी घर मेरे भी आओ,
ये है बिटिया का अधिकार,
आके मिल जाओ इक बार,
मेरे सांवरिया सरकार,
ओ ठाकुर प्यारें।।

जनक ने जैसे प्यार दिया है,
अपनी ही जानकी को,
तुम भी वैसे अपना बनाओ,
अपनी कपिल लाड़ली को,
मैं तो डूबी आहों में,
बेटी भटके राहों में,
अब तो दे दे अपना साथ,
ओ ठाकुर प्यारें।।

ओ ठाकुर प्यारे,
ओ सुनले सांसो की तड़पन,
निशदिन तुझे पुकारे मन,
ओ तेरे चरणों में जीवन,
ओ ठाकुर प्यारें।।

ओ ठाकुर प्यारे भजन Video

ओ ठाकुर प्यारे भजन Video

Browse all bhajans by Kapil Ladli
See also  रे दादा देव का जन्म दिन आया झूम के नाचेंगे मस्ती में | Lyrics, Video | Miscellaneous Bhajans

Browse Temples in India

Recent Posts

श्रीमद्भगवद्गीता अध्याय-3 : कर्म योग (Bhagavad Gita Chapter 3 in Hindi)

कर्म योग भगवद गीता का तीसरा अध्याय है। इसमें भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन को समझाते हैं कि केवल ज्ञान से नहीं, बल्कि निष्काम कर्म से मुक्ति प्राप्त होती है। मनुष्य को अपने कर्तव्य का पालन अवश्य करना चाहिए।जो लोग कर्म…

श्रीमद्भगवद्गीता अध्याय-2 : सांख्य योग (Bhagavad Gita Chapter 2 in Hindi)

सांख्य योग भगवद गीता का दूसरा अध्याय है। इसे गीता का हृदय भी कहा जाता है क्योंकि इसमें आत्मा का स्वरूप, नश्वर और अमर तत्वों का भेद, कर्तव्य पालन का महत्व और निष्काम कर्मयोग की शिक्षा दी गई है।…

Shri Atmavireshwar Mahadev Temple – Varanasi

Shri Atmavireshwar Mahadev Temple is one of the prominent and sacred Shiva temples in Kashi (Varanasi), Uttar Pradesh. Dedicated to Lord Shiva in the form of Atmavireshwar, this temple is part of the famous Kashi Khand temples mentioned in…

था आया सूं सुधरे काज पधारो कीर्तन में गणराज Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

गणपति बप्पा के भक्तों के लिए प्रस्तुत है एक सुंदर राजस्थानी शैली में रचा गया भजन – “था आया सूं सुधरे काज पधारो कीर्तन में गणराज”। इस भजन में भक्त गणराज श्री गणेश जी से निवेदन करता है कि…

शरण में आ पड़ा तेरी प्रभु मुझको भुलाना ना Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

“शरण में आ पड़ा तेरी प्रभु मुझको भुलाना ना” एक अत्यंत भावुक और आत्मा को छू जाने वाला भजन है, जिसे मधुर स्वर में सुधांशु जी महाराज ने प्रस्तुत किया है। यह भक्ति गीत प्रभु श्रीहरि की शरणागति, करुणा…

ओ अवसर हे राम भजन रो सुता कोई मत रिज्यो रे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

“ओ अवसर है राम भजन रो सुता कोई मत रिज्यो रे” एक अत्यंत प्रेरणादायक राम भजन है जिसे सुखदेव जी महाराज ने अपनी भावपूर्ण वाणी से प्रस्तुत किया है। यह भक्ति गीत जीवन की नश्वरता और राम नाम की…