क्यों करते हो तेरा मेरा कोई ना साथ में जाएगा Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
क्यों करते हो तेरा मेरा कोई ना साथ में जाएगा Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

क्यों करते हो तेरा मेरा कोई ना साथ में जाएगा लिरिक्स

Kyo Karte Ho Tera Mera

क्यों करते हो तेरा मेरा कोई ना साथ में जाएगा लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: क्या मिलिए ऐसे।

क्यों करते हो तेरा मेरा,
कोई ना साथ में जाएगा,
राम नाम भजले रे बन्दे,
अंत समय संग जाएगा।।

पुण्य की गगरी खाली तेरी,
पापों की गठरी भर ली,
छोड़ के राम नाम को तूने,
रुपयों की माला है जप ली,
कर्म की लाठी होगी हाथ में,
सब कुछ यहीं रह जाएगा,
राम नाम भजले रे बन्दे,
अंत समय संग जाएगा।।

मानव जीवन मिला तुझे,
व्यर्थ में इसको गंवाता है,
मोहमाया के जंगल में तू,
क्यों इतना भटकाता है,
अब भी वक्त सम्भल जा भैया,
बाद में तू पछताएगा,
राम नाम भजले रे बन्दे,
अंत समय संग जाएगा।।

भाई बंधू कुटुंब कबीला,
सब में उलझे रहते हो,
राम नाम आधार जीवन का,
उससे दूर ही रहते हो,
साथ ना देगी जब काया,
कोई ना हाथ बढ़ाएगा,
राम नाम भजले रे बन्दे,
अंत समय संग जाएगा।।

प्राण निकलने से पहले,
अपने हिसाब लगाएंगे,
मिलने अर्चू कोई ना आता,
हिस्सा नाम कराएंगे,
अपना ही लूटेगा तुझको,
अपना आग लगाएगा,
राम नाम भजले रे बन्दे,
अंत समय संग जाएगा।।

क्यों करते हो तेरा मेरा,
कोई ना साथ में जाएगा,
राम नाम भजले रे बन्दे,
अंत समय संग जाएगा।।

क्यों करते हो तेरा मेरा कोई ना साथ में जाएगा Video

क्यों करते हो तेरा मेरा कोई ना साथ में जाएगा Video

See also  आज राम मेरे घर आए नी मैं उंचिया भागा वाली Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Browse all bhajans by Upasana Mehta

Recent Posts

कथा ये है महाराज मेरे की – Lyrics & Meaning

कथा ये है महाराज मेरे की छत्रपति संभाजी महाराज – A Prayer to Chhatrapati Sambhaji Maharaj Origin & Spiritual Essence Why This Bhajan Resonates Devotees chant this when their spirit feels tested—its powerful refrain “महाराज मेरे” is a soul’s…

Mere Satguru Ne Di Thi Davai Lyrics in Hindi & Meaning

Mere Satguru Ne Di Thi Davai: Invoking the Guru’s Liberating Wisdom This soul-stirring bhajan venerates the Satguru (True Spiritual Master) as the divine physician who dispenses the only remedy for life’s deepest sufferings. Composed by Sant Karmaveer Tufani, it…

Janm Diyo Thari Maa Dukh Dekhiyo Lyrics in Hindi & Meaning

जन्म दियो थारी माँ दुख देखियो (Maa’s Grief Upon Birthing You) This soul-stirring Chetavani Bhajan (admonitory hymn) is addressed to the Divine Mother (Maa) – a call for repentance when children forget their filial duties in the dark age…