खेले मसाने में होरी दिगम्बर भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
खेले मसाने में होरी दिगम्बर भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

खेले मसाने में होरी दिगम्बर भजन लिरिक्स

Khele Masane Me Holi Digambar

खेले मसाने में होरी दिगम्बर भजन लिरिक्स (हिन्दी)

खेले मसाने में होरी,
दिगम्बर,
खेले मसानें में होरी,
भूत पिशाच बटोरी,
दिगम्बर,
खेले मसानें में होरी।।

गोप ना गोपी श्याम ना राधा,
ना कोई रोक ना कौनो बाधा,
ना साजन ना गोरी,
दिगम्बर,
खेले मसानें में होरी।।

नाचत गावत डमरू धारी,
छोड़े सर्प गरल पिचकारी,
पीटे प्रेत थपोरी,
दिगम्बर,
खेले मसानें में होरी।।

भूतनाथ की मंगल होरी,
देख सिहाये बिरज की छोरी,
धन धन नाथ अघोरी,
दिगम्बर,
खेले मसानें में होरी।।

खेले मसाने में होरी,
दिगम्बर,
खेले मसानें में होरी,
भूत पिशाच बटोरी,
दिगम्बर,
खेले मसानें में होरी।।

खेले मसाने में होरी दिगम्बर भजन Video

खेले मसाने में होरी दिगम्बर भजन Video

Browse all bhajans by Maithili Thakur
See also  भोलेनाथ बनके विश्वनाथ बनके चले आना भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

Browse Temples in India