गजानंद गौरी जी के लाला मेरी महफिल में आ जाना Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
गजानंद गौरी जी के लाला मेरी महफिल में आ जाना Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

गजानंद गौरी जी के लाला मेरी महफिल में आ जाना लिरिक्स

Gajanan Gauri Ke Lala Meri Mehfil Me Aa Jana

गजानंद गौरी जी के लाला मेरी महफिल में आ जाना लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: अगर किस्मत से।

गजानंद गौरी जी के लाला,
मेरी महफिल में आ जाना,
मनाएं आज हम तुमको,
मेरी महफिल में आ जाना।।

गजानंद शिव के प्यारे हो,
गौरा के दुलारे हो,
धरु मे ध्यान चरणों में,
गजानंद आप आ जाना,
गजानन्द गौरी जी के लाला,
मेरी महफिल में आ जाना।।

रिद्धि सिद्धि के दाता हो,
भक्तो के विधाता हो,
मनाये आज हम तुमको,
गजानंद आप आ जाना,
गजानन्द गौरी जी के लाला,
मेरी महफिल में आ जाना।।

तेरा वंदन करे निशदिन,
जगत के प्राणी हम सब मिल,
मेहर की एक नज़र हम पर भी अब,
सरकार कर जाना,
गजानन्द गौरी जी के लाला,
मेरी महफिल में आ जाना।।

गजानंद गौरी जी के लाला,
मेरी महफिल में आ जाना,
मनाएं आज हम तुमको,
मेरी महफिल में आ जाना।।

गायक बालक दास जी महाराज।
प्रेषक वीरेंद्र सिंह कुशवाह।

गजानंद गौरी जी के लाला मेरी महफिल में आ जाना Video

गजानंद गौरी जी के लाला मेरी महफिल में आ जाना Video

Browse all bhajans by BABA BALAK NATH JI
See also  विघ्न हरण मंगल करण | Lyrics, Video | Ganesh Bhajans

Browse Temples in India