पत्थर भी तर गए जिस नाम से भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
पत्थर भी तर गए जिस नाम से भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

पत्थर भी तर गए जिस नाम से भजन लिरिक्स

Patthar Bhi Tar Gaye Jis Naam Se

पत्थर भी तर गए जिस नाम से भजन लिरिक्स (हिन्दी)


तर्ज श्याम के बिना तुम आधी।

पत्थर भी तर गए जिस नाम से,
पार उतर गए जिस नाम से,
सबके बनाता जो काम है,
वो राम है वो राम है,
वो राम है श्री राम है,
जीवन संवर जिस नाम से,
जिनका दरस सुख का धाम है,
वो राम है वो राम है,
वो राम है श्री राम है।।

ये भी देखे राम नाम आधार जिन्हे।

नाम लेकर के बजरंग ठाड़े,
वीर लंका में जाकर दहाड़े,
अक्षय को मारा निचे पटक कई,
राक्षस पकड़ कर पछाड़े,
सीता को मुदरी जाकर के दी,
समझी वो जिनका पैगाम है,
वो राम है वो राम है,
वो राम है श्री राम है।।

नाम अंगद ने मन में बसाया,
पाँव लंका में जाकर जमाया,
योद्धा वहां जब सब हार माने,
वानर ने करतब दिखाया,
लंका में चर्चा बस एक थी,
जिनका भगत शक्ति का धाम है,
वो राम है वो राम है,
वो राम है श्री राम है।।

आज तक जो अमर है कहानी,
पग से तर गई अहिल्या सी रानी,
रघुवंशी जो राम का नाम गाए,
होती सफल जिंदगानी,
ब्रजराज पे भी दया हो गई,
करता वो जिनका गुणगान है,
वो राम है वो राम है,
वो राम है श्री राम है।।

पत्थर भी तर गए जिस नाम से,
पार उतर गए जिस नाम से,
सबके बनाता जो काम है,
वो राम है वो राम है,
वो राम है श्री राम है,
जीवन संवर जिस नाम से,
जिनका दरस सुख का धाम है,
वो राम है वो राम है,
वो राम है श्री राम है।।

See also  राम लला घर आए है मिलकर सारे दीप जलाओ Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

Singer Brijraj Singh Lakkha

पत्थर भी तर गए जिस नाम से भजन Video

पत्थर भी तर गए जिस नाम से भजन Video

Browse all bhajans by Brijraj Singh Lakkha

Recent Posts

कथा ये है महाराज मेरे की – Lyrics & Meaning

कथा ये है महाराज मेरे की छत्रपति संभाजी महाराज – A Prayer to Chhatrapati Sambhaji Maharaj Origin & Spiritual Essence Why This Bhajan Resonates Devotees chant this when their spirit feels tested—its powerful refrain “महाराज मेरे” is a soul’s…

Mere Satguru Ne Di Thi Davai Lyrics in Hindi & Meaning

Mere Satguru Ne Di Thi Davai: Invoking the Guru’s Liberating Wisdom This soul-stirring bhajan venerates the Satguru (True Spiritual Master) as the divine physician who dispenses the only remedy for life’s deepest sufferings. Composed by Sant Karmaveer Tufani, it…

Janm Diyo Thari Maa Dukh Dekhiyo Lyrics in Hindi & Meaning

जन्म दियो थारी माँ दुख देखियो (Maa’s Grief Upon Birthing You) This soul-stirring Chetavani Bhajan (admonitory hymn) is addressed to the Divine Mother (Maa) – a call for repentance when children forget their filial duties in the dark age…

Bhadi Sabha Mein Thane Manaun Lyrics in Hindi & Meaning

Bhadi Sabha Mein Thane Manaun: Invoking the Spear-Wielding Mother Mata Bhawani (श्री ज्वाला भवानी), the fiery manifestation of Shakti worshipped as the Protector of Dharma in Her Dhaulagarh sanctum. Origin & Spiritual Essence Composed in Rajasthani folk tradition by…