ये माया तेरी बहुत कठिन है राम भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
ये माया तेरी बहुत कठिन है राम भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

ये माया तेरी बहुत कठिन है राम भजन लिरिक्स

Ye Maya Teri Bahut Kathin Hai Ram

ये माया तेरी बहुत कठिन है राम भजन लिरिक्स (हिन्दी)

ये माया तेरी,
बहुत कठिन है राम।।

रक्त माँस हङ्ङी के ढेर पर,
मढा हुआ है चाम,
देख उसी की सुन्दरता,
हो जाती निंद हराम,
यह माया तेरी,
बहुत कठिन है राम।।

करता नित्य विरोध क्रोध का,
कहता बुरा परिणाम,
होता क्रोधित स्वयं तो होती,
वाणी बिना लगाम,
यह माया तेरी,
बहुत कठिन है राम।।

मृत्यु देखता है औरों की,
रोज सवेरे शाम,
भवन बनाता ऐसे जैसे,
हरदम यहाँ मुकाम,
यह माया तेरी,
बहुत कठिन है राम।।

राजेश्वर प्रभु तुम मायापति,
करुणानिधि है नाम,
नाथ निवेरो अपनी माया,
जीव लहे विश्राम,
यह माया तेरी,
बहुत कठिन है राम।।

ये माया तेरी,
बहुत कठिन है राम।।

Singer Maithili Thakur

ये माया तेरी बहुत कठिन है राम भजन Video

ये माया तेरी बहुत कठिन है राम भजन Video

Browse all bhajans by Maithili Thakur
See also  मोरे उज्जैन के राजा करो किरपा भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

Browse Temples in India