Ganga Chalisa, Ganga Chalisa.. Jai Jagjanani Haran By Anuradha Paudwal [Full Song] I Ganga Maa
Ganga Chalisa, Ganga Chalisa.. Jai Jagjanani Haran By Anuradha Paudwal [Full Song] I Ganga Maa

Ganga Chalisa.. Jai Jagjanani Haran By Anuradha Paudwal [Full Song] I Ganga Maa

|| दोहा ||
 जय जय जय जग पावनी जयति देवसरि गंग ।
जय शिव जटा निवासिनी अनुपम तुंग तरंग  ।
॥ चौपाई ॥
जय जग जननि हरण अघ खानी , आनन्द करनि गंग महारानी ।
 जय भागीरथि सुरसरि माता , कलिमल मूल दलनि विख्याता ।
जय जय जय हनु सुता अघ हननी , भीषम की माता जग जननी ।
 धवल कमल दल मम तनु साजे , लखि शत शरद चन्द्र छवि लाजे । ।
वाहन मकर विमल शुचि सोहै , अमिय कलश कर लखि मन मोहै ।
जडित रत्न कंचन आभूषण , हिय मणि हार , हरणि तम दूषण । ।
जग पावनि त्रय ताप नसावनि , तरल तरंग तंग मन भावनि । ।
जो गणपति अति पूज्य प्रधाना , तिहुँ ते प्रथम गंग अस्नाना ।
ब्रह्म कमण्डल वासिनि देवी , श्री प्रभु पद पंकज सुख सेवी ।
 साठि सहस्र सगर सुत तारयो , गंगा सागर तीरथ धारयो ।
अगम तरंग उठयो मन भावन , लखि तीरथ हरिद्वार सुहावन ।
 तीरथ राज प्रयाग अझैवट , धरयौ मातु पुनि काशी करवट ।
 धनि धनि सुरसरि स्वर्ग की सीढ़ी , तारणि अमित पितृ पद पीढ़ी ।
भागीरथ तप कियो अपारा , दियो ब्रह्म तब सुरसरि धारा ।
जब जग जननी चल्यो हहराई , शंभु जटा महँ रह्यो समाई ।
 वर्ष पर्यन्त गंग महारानी , रहीं शंभु के जटा भुलानी ।
मुनि भागीरथ शंभुहिं ध्यायो , तब इक बून्द जटा से पायो ।
 ताते मातु भई त्रय धारा , . मृत्यु लोक नभ अरु पातारा ।
 गई पाताल प्रभावति नामा , मन्दाकिनी गई गगन ललामा ।
मृत्यु लोक जाह्नवी सुहावनि ,कलिमल हरणि अगम जग पावनि |
 धनि मइया तव महिमा भारी , धर्म धुरि कलि कलुष कुठारी ।
मातु प्रभावति धनि मन्दाकिनी , धनि सुरसरित सकल भयनासिनी ।
 पान करत निर्मल गंगा जल , पावत मन इच्छित अनन्त फल ।
 पूरब जन्म पुण्य जब जागत , तबहिं ध्यान गंगा महं लागत । ।
 जई पगु सुरसरि हेतु उठावहि , तड़ जगि अश्वमेध फल पावहि ।
महा पतित जिन काहु न तारे , तिन तारे इक नाम तिहारे ।
शत योजनहू से जो ध्यावहिं , निश्चय विष्णु लोक पद पावहिं ।
 नाम भजत अगणित अर्घ नाशै , विमल ज्ञान बल बुद्धि प्रकाशै ।
 जिमि धन मूल धर्म अरु दाना , धर्म मूल गंगाजल पाना ।
 तव गुण गुणन करत दुःख भाजत , गृह गृह सम्पति सुमति विराजत ।
गंगहि नेम सहित नित ध्यावत , दुर्जनहूँ सज्जन पद पावत ।
 बुद्धिहीन विद्या बल पावै , रोगी रोग मुक्त है जावे ।
गंगा गंगा जो नर कहहीं , भूखे नंगे कबहुँ न रहहीं ।
श्री गंगा घालो निकसत ही मुख गंगा माई , श्रवण दाबि यम चलहिं पराई ।
 महाँ अधिन अधमन कहँ तारें , भए नर्क के बन्द किवारे ।
जो नर जपै गंग शत नामा , सकल सिद्ध पूरण वे कामा ।
सब सुख भोग परम पद पावहिं , आवागमन रहित है जावहिं ।
धनि मइया सुरसरि सुखदैनी , धनि धनि तीरथ राज त्रिवेणी । ।
ककरा ग्राम ऋषि दुर्वासा , सुन्दरदास गंगा कर दासा ।
 जो यह पढ़े गंगा चालीसा , मिलै भक्ति अविरल वागीसा ।
 । । दोहा । ।
 नित नव सुख सम्पति लहैं , धेरै , गंग का ध्यान ।
अन्त समय सुरपुर बसै  , सादर बैठि विमान  । ।
 सम्वत् भुज नभ दिशि , राम जन्म दिन चैत्र ।
 पूरण चालीसा कियो , हरि भक्तन हित नैत्र । ।


See also  Pehli Aarti Duji Sewa \\ सुपरहिट भक्ति गीत \\ Album Name: Maa Chandi Ka Chalisa & Aarti

Browse Temples in India

Recent Posts

Shri Atmavireshwar Mahadev Temple – Varanasi

Shri Atmavireshwar Mahadev Temple is one of the prominent and sacred Shiva temples in Kashi (Varanasi), Uttar Pradesh. Dedicated to Lord Shiva in the form of Atmavireshwar, this temple is part of the famous Kashi Khand temples mentioned in…

था आया सूं सुधरे काज पधारो कीर्तन में गणराज Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

गणपति बप्पा के भक्तों के लिए प्रस्तुत है एक सुंदर राजस्थानी शैली में रचा गया भजन – “था आया सूं सुधरे काज पधारो कीर्तन में गणराज”। इस भजन में भक्त गणराज श्री गणेश जी से निवेदन करता है कि…

शरण में आ पड़ा तेरी प्रभु मुझको भुलाना ना Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

“शरण में आ पड़ा तेरी प्रभु मुझको भुलाना ना” एक अत्यंत भावुक और आत्मा को छू जाने वाला भजन है, जिसे मधुर स्वर में सुधांशु जी महाराज ने प्रस्तुत किया है। यह भक्ति गीत प्रभु श्रीहरि की शरणागति, करुणा…

ओ अवसर हे राम भजन रो सुता कोई मत रिज्यो रे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

“ओ अवसर है राम भजन रो सुता कोई मत रिज्यो रे” एक अत्यंत प्रेरणादायक राम भजन है जिसे सुखदेव जी महाराज ने अपनी भावपूर्ण वाणी से प्रस्तुत किया है। यह भक्ति गीत जीवन की नश्वरता और राम नाम की…

ये बाबा तो मेरा रखवाला है लिरिक्स | Shyam Baba Bhajan Lyrics | Rajni Ji Bhakti Song

Ye Baba To Mera Rakhwala Hai एक भावुक और आत्मिक भजन है जो श्याम बाबा की कृपा और संरक्षण की भावना को दर्शाता है। जब जीवन में अंधेरा छा जाए, जब राह न दिखे—तब यही बाबा हमारे साथ होते…

बाबा तेरा प्यार मिला मिल गया जग सारा लिरिक्स | Baba Bhajan Lyrics Hindi | Sunanda Choubisa Bhakti Song

Baba Tera Pyar Mila Mil Gaya Jag Saara एक भावपूर्ण भक्ति गीत है जो भक्ति, आस्था और दिव्य प्रेम से ओतप्रोत है। इस सुंदर भजन को सुनंदा चौबीसा ने मधुर स्वर में गाया है और कपिल शर्मा द्वारा रचित…

गुरु सम दाता नाही जगत के माही लिरिक्स | Guru Bhajan in Hindi | Manohar Parsoya Bhakti Song

Guru Sam Data Nahi Jagat Ke Mahi एक अत्यंत प्रेरणादायक गुरु भजन है जिसे मनोहर परसोया ने स्वरबद्ध किया है। यह भजन गुरु की महिमा, उसकी कृपा, और संसार में गुरु की तुलना न होने वाले दाता के रूप…