मन लेके आया मातारानी के भवन में गुलशन कुमार भजन लिरिक्स Lyrics

Man Leke Aaya Matarani Ke Bhajan Lyrics

मन लेके आया मातारानी के भवन में गुलशन कुमार भजन लिरिक्स Lyrics in Hindi

मन लेके आया मातारानी के भवन में,
बड़ा सुख पाया,
बड़ा सुख पाया मातारानी के भवन में,
मन लेके आया मातारानी के भवन में।।

जय जय माँ अम्बे माँ, जय जय माँ जगदम्बे माँ।

मैं जानूँ वैष्णव माता,
तेरे ऊँचे भवन की माया,
भैरव पर क्रोध में आके,
माँ तूने त्रिशूल उठाया,
वो पर्वत जहाँ पर तूने,
शक्ति का रूप दिखाया,
भक्तो ने वही पर मैया,
तेरे नाम का भवन बनाया,
बड़ा सुख पाया,
बड़ा सुख पाया मातारानी के भवन में,
मन ले के आया मातारानी के भवन में।।

जय जय माँ अम्बे माँ, जय जय माँ जगदम्बे माँ।

तेरे तेज ने ज्वाला मैया,
जब उजियारा फैलाया,
शाह अकबर नंगे पैरो,
तेरे दरबार में आया,
तेरी जगमग ज्योत के आगे,
श्रद्धा से शीश झुकाया,
तेरे भवन की शोभा देखि,
सोने का छत्र चढ़ाया,
बड़ा सुख पाया,
बड़ा सुख पाया मातारानी के भवन में,
मन ले के आया मातारानी के भवन में।।

See also  गूंज रहे जय कारे माँ देया मंदिरा ते | Lyrics, Video | Durga Bhajans

जय जय माँ अम्बे माँ, जय जय माँ जगदम्बे माँ।

हे चिंतपूर्णी माता,
तेरी महिमा सबसे न्यारी,
दिए भाईदास को दर्शन,
तू भक्तो की है प्यारी,
जो करे माँ तेरा चिंतन,
तू चिंता हर दे सारी,
तेरे भवन से झोली भरके,
जाते है सभी पुजारी,
बड़ा सुख पाया,
बड़ा सुख पाया मातारानी के भवन में,
मन लेके आया मातारानी के भवन में।।

जय जय माँ अम्बे माँ, जय जय माँ जगदम्बे माँ।

माँ नैना देवी तूने,
ये नाम भगत से पाया,
नैना गुजर को तूने,
सपने में दरश दिखाया,
आदेश पे तेरे उसने,
तेरा मंदिर बनवाया,
जीवन भर बैठ भवन में,
माँ तेरा ही गुण गाया,
बड़ा सुख पाया,
बड़ा सुख पाया मातारानी के भवन में,
मन लेके आया मातारानी के भवन में।।

जय जय माँ अम्बे माँ, जय जय माँ जगदम्बे माँ।

मन लेके आया मातारानी के भवन में,
बड़ा सुख पाया,
बड़ा सुख पाया मातारानी के भवन में,
मन लेके आया मातारानी के भवन में।।

Download PDF (मन लेके आया मातारानी के भवन में गुलशन कुमार भजन लिरिक्स )

मन लेके आया मातारानी के भवन में गुलशन कुमार भजन लिरिक्स

Download PDF: मन लेके आया मातारानी के भवन में गुलशन कुमार भजन लिरिक्स Lyrics

मन लेके आया मातारानी के भवन में गुलशन कुमार भजन लिरिक्स Lyrics Transliteration (English)

मन लेके आया मातारानी के भवन में गुलशन कुमार भजन लिरिक्स Video

मन लेके आया मातारानी के भवन में गुलशन कुमार भजन लिरिक्स Video

Recent Posts

कथा ये है महाराज मेरे की – Lyrics & Meaning

कथा ये है महाराज मेरे की छत्रपति संभाजी महाराज – A Prayer to Chhatrapati Sambhaji Maharaj Origin & Spiritual Essence Why This Bhajan Resonates Devotees chant this when their spirit feels tested—its powerful refrain “महाराज मेरे” is a soul’s…

Mere Satguru Ne Di Thi Davai Lyrics in Hindi & Meaning

Mere Satguru Ne Di Thi Davai: Invoking the Guru’s Liberating Wisdom This soul-stirring bhajan venerates the Satguru (True Spiritual Master) as the divine physician who dispenses the only remedy for life’s deepest sufferings. Composed by Sant Karmaveer Tufani, it…

Janm Diyo Thari Maa Dukh Dekhiyo Lyrics in Hindi & Meaning

जन्म दियो थारी माँ दुख देखियो (Maa’s Grief Upon Birthing You) This soul-stirring Chetavani Bhajan (admonitory hymn) is addressed to the Divine Mother (Maa) – a call for repentance when children forget their filial duties in the dark age…

Bhadi Sabha Mein Thane Manaun Lyrics in Hindi & Meaning

Bhadi Sabha Mein Thane Manaun: Invoking the Spear-Wielding Mother Mata Bhawani (श्री ज्वाला भवानी), the fiery manifestation of Shakti worshipped as the Protector of Dharma in Her Dhaulagarh sanctum. Origin & Spiritual Essence Composed in Rajasthani folk tradition by…