आओ दीप जलाएँ श्याम नाम का भजन लिरिक्स

आओ दीप जलाएँ श्याम नाम का,
श्याम बिना ये जीवन किस काम का,
बोलो श्याम की जय,
मेरे श्याम की जय,
प्यारे श्याम की जय,
बाबा श्याम की जय।।

शीश के दानी की महिमा को,
जन जन मे पहुंचाये,
श्याम प्रेम की ज्योत जगाकर,
उजियारा फैलाये,
सरस सलोने साँवरिये को,
मन मंदिर में बसाये,
मीठे मीठे भजन सुना कर,
अमृत धार बहाएं,
पावन दर्शन पाए बाबा श्याम का,
श्याम बिना ये जीवन किस काम का।।

एक दीप मेरे श्याम नाम का,
जिस घर मे जल जाए,
उस घर में घुसने से पहले,
संकट भी घबराये,
लीले चढ़कर श्याम स्वयं ही,
प्रेमी के घर आये,
मोरछड़ी की पहरेदारी,
आठो पहर लहराये,
मिलता वहां नज़ारा खाटु धाम का,
श्याम बिना ये जीवन किस काम का।।

मन को मीरा तन को तुलसी,
रूह रसखान बना ले,
श्याम नाम का पीकर प्याला,
गीत ख़ुशी के गा ले,
‘तरुण’ के संग में छोड़ ज़माना,
श्याम शरण तू पा ले,
अंत समय में श्याम मिलन हो,
ऐसा भाग बना ले,
बन जा रे परवाना मेरे श्याम का,
श्याम बिना ये जीवन किस काम का।।

आओ दीप जलाएँ श्याम नाम का,
श्याम बिना ये जीवन किस काम का,
बोलो श्याम की जय,
मेरे श्याम की जय,
प्यारे श्याम की जय,
बाबा श्याम की जय।।

Download PDF (आओ दीप जलाएँ श्याम नाम का भजन लिरिक्स)

आओ दीप जलाएँ श्याम नाम का भजन लिरिक्स

See also  Twinkle Twinkle Little Krishna By Saurabh, Riwa [Full Video Song] I Bataao Kahan Milega Shyam

Download PDF: आओ दीप जलाएँ श्याम नाम का भजन लिरिक्स

आओ दीप जलाएँ श्याम नाम का Lyrics Transliteration (English)

aao deep jalaen shyaam naam ka,
shyaam bina ye jeevan kis kaam ka,
bolo shyaam kee jay,
mere shyaam kee jay,
pyaare shyaam kee jay,
baaba shyaam kee jay..

sheesh ke daanee kee mahima ko,
jan jan me pahunchaaye,
shyaam prem kee jyot jagaakar,
ujiyaara phailaaye,
saras salone saanvariye ko,
man mandir mein basaaye,
meethe meethe bhajan suna kar,
amrt dhaar bahaen,
paavan darshan pae baaba shyaam ka,
shyaam bina ye jeevan kis kaam ka..।

ek deep mere shyaam naam ka,
jis ghar me jal jae,
us ghar mein ghusane se pahale,
sankat bhee ghabaraaye,
leele chadhakar shyaam svayan hee,
premee ke ghar aaye,
morachhadee kee paharedaaree,
aatho pahar laharaaye,
milata vahaan nazaara khaatu dhaam ka,
shyaam bina ye jeevan kis kaam ka

man ko meera tan ko tulasee,
rooh rasakhaan bana le,
shyaam naam ka peekar pyaala,
geet khushee ke ga le,
‘tarun’ ke sang mein chhod zamaana,
shyaam sharan too pa le,
ant samay mein shyaam milan ho,
aisa bhaag bana le,
ban ja re paravaana mere shyaam ka,
shyaam bina ye jeevan kis kaam ka..

aao deep jalaen shyaam naam ka,
shyaam bina ye jeevan kis kaam ka,
bolo shyaam kee jay,
mere shyaam kee jay,
pyaare shyaam kee jay,
baaba shyaam kee jay..

Browse Temples in India

Recent Posts

श्रीमद्भगवद्गीता अध्याय-3 : कर्म योग (Bhagavad Gita Chapter 3 in Hindi)

कर्म योग भगवद गीता का तीसरा अध्याय है। इसमें भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन को समझाते हैं कि केवल ज्ञान से नहीं, बल्कि निष्काम कर्म से मुक्ति प्राप्त होती है। मनुष्य को अपने कर्तव्य का पालन अवश्य करना चाहिए।जो लोग कर्म…

श्रीमद्भगवद्गीता अध्याय-2 : सांख्य योग (Bhagavad Gita Chapter 2 in Hindi)

सांख्य योग भगवद गीता का दूसरा अध्याय है। इसे गीता का हृदय भी कहा जाता है क्योंकि इसमें आत्मा का स्वरूप, नश्वर और अमर तत्वों का भेद, कर्तव्य पालन का महत्व और निष्काम कर्मयोग की शिक्षा दी गई है।…

Shri Atmavireshwar Mahadev Temple – Varanasi

Shri Atmavireshwar Mahadev Temple is one of the prominent and sacred Shiva temples in Kashi (Varanasi), Uttar Pradesh. Dedicated to Lord Shiva in the form of Atmavireshwar, this temple is part of the famous Kashi Khand temples mentioned in…

था आया सूं सुधरे काज पधारो कीर्तन में गणराज Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

गणपति बप्पा के भक्तों के लिए प्रस्तुत है एक सुंदर राजस्थानी शैली में रचा गया भजन – “था आया सूं सुधरे काज पधारो कीर्तन में गणराज”। इस भजन में भक्त गणराज श्री गणेश जी से निवेदन करता है कि…

शरण में आ पड़ा तेरी प्रभु मुझको भुलाना ना Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

“शरण में आ पड़ा तेरी प्रभु मुझको भुलाना ना” एक अत्यंत भावुक और आत्मा को छू जाने वाला भजन है, जिसे मधुर स्वर में सुधांशु जी महाराज ने प्रस्तुत किया है। यह भक्ति गीत प्रभु श्रीहरि की शरणागति, करुणा…

ओ अवसर हे राम भजन रो सुता कोई मत रिज्यो रे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

“ओ अवसर है राम भजन रो सुता कोई मत रिज्यो रे” एक अत्यंत प्रेरणादायक राम भजन है जिसे सुखदेव जी महाराज ने अपनी भावपूर्ण वाणी से प्रस्तुत किया है। यह भक्ति गीत जीवन की नश्वरता और राम नाम की…

ये बाबा तो मेरा रखवाला है लिरिक्स | Shyam Baba Bhajan Lyrics | Rajni Ji Bhakti Song

Ye Baba To Mera Rakhwala Hai एक भावुक और आत्मिक भजन है जो श्याम बाबा की कृपा और संरक्षण की भावना को दर्शाता है। जब जीवन में अंधेरा छा जाए, जब राह न दिखे—तब यही बाबा हमारे साथ होते…