अवध बिहारी हो हम आए शरण तिहारी लिरिक्स
Awadh Bihari Ho Hum Aaye Sharan Tihari
अवध बिहारी हो हम आए शरण तिहारी लिरिक्स (हिन्दी)
अवध बिहारी हो,
हम आए शरण तिहारी,
गिरवर धारी हो,
हम आए शरण तिहारी।।
महापातकी रहा अजामिल,
उसे मिला सुरधाम,
नारायण आ गए लिया जब,
पुत्र का अपने नाम,
संकट हारी हो,
आया शरण तिहारी,
अवध बिहारी हों,
हम आए शरण तिहारी।।
जब जल में गजराज ग्राह में,
युद्ध हुआ घनघोर,
हार गया गज तो बोला,
दौड़ो नंद किशोर,
सुदर्शन धारी हो,
आया शरण तिहारी,
अवध बिहारी हों,
हम आए शरण तिहारी।।
हिरणाकुश प्रहलाद को जब,
बाँधा खंबे के साथ,
तब बोला प्रहलाद कहाँ हो,
आओ दीनानाथ,
शरण हितकारी हो,
आया शरण तिहारी,
अवध बिहारी हों,
हम आए शरण तिहारी।।
अवध बिहारी हो,
हम आए शरण तिहारी,
गिरवर धारी हो,
हम आए शरण तिहारी।।
स्वर राजन जी महाराज।
प्रेषक सचिन कौशल।
अवध बिहारी हो हम आए शरण तिहारी Video
अवध बिहारी हो हम आए शरण तिहारी Video
Browse all bhajans by rajan ji maharaj