Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

बाबा श्याम मेरे काम आपने सवारे है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Mar 6, 2024
बाबा श्याम मेरे काम आपने सवारे है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

बाबा श्याम मेरे काम आपने सवारे है भजन लिरिक्स

Baba Shyam Mere Kaam Aapne Sanware Hai

बाबा श्याम मेरे काम आपने सवारे है भजन लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज दीनानाथ मेरी बात।

बाबा श्याम मेरे काम,
आपने सवारे है,
मुझे अपना दास जान,
किये वारे न्यारे है।।

मैंने ली थी ओट बाबा,
तेरे चरणन की,
खूब रखी लाज दाता,
तुमने निर्धन की,
किये एहसान इतने,
जितने सितारे है,
मुझे अपना दास जान,
किये वारे न्यारे है।।

भक्तो पे आंच कभी,
आने नहीं देता,
आनबान शान कभी,
जाने नहीं देता,
तेरे चरणों के दास,
कभी नहीं हारे है,
मुझे अपना दास जान,
किये वारे न्यारे है।।

सुख का समुन्दर भरा,
जीवन लुटिया में,
महलो जैसे ठाट किये,
मेरी कुटिया में,
साक्षात देखे तेरी,
दया के नज़ारे है,
मुझे अपना दास जान,
किये वारे न्यारे है।।

रही बंधी बात जात,
तेरी करामात थी,
जो भी किया तुमने किया,
मेरी क्या औकात थी,
गजे सिंह ने तो तेरे,
पांव चुचकारे है,
मुझे अपना दास जान,
किये वारे न्यारे है।।

बाबा श्याम मेरे काम,
आपने सवारे है,
मुझे अपना दास जान,
किये वारे न्यारे है।।

Singer / Upload Aman Saraf

बाबा श्याम मेरे काम आपने सवारे है भजन Video

बाबा श्याम मेरे काम आपने सवारे है भजन Video

📖 Related: करे मंगलवार का व्रत हम स्वीकार करो ना Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

Sacred Pilgrimage Directory पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

10,000+ Ancient Mandirs 12 Jyotirlingas 51 Shakti Peethas 108 Divya Desams
View All Temple Guides

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state