भोला तेरा डम डम डमरु बाजे मस्तक पे चंदा साजे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
भोला तेरा डम डम डमरु बाजे मस्तक पे चंदा साजे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

भोला तेरा डम डम डमरु बाजे मस्तक पे चंदा साजे लिरिक्स

Bhola Tera Dam Dam Damru Baje

भोला तेरा डम डम डमरु बाजे मस्तक पे चंदा साजे लिरिक्स (हिन्दी)

भोला तेरा डम डम डमरु बाजे,
मस्तक पे चंदा साजे,
कैलाश पे नाथ विराजे,
गले कालकूट शिव जटाजूट,
सेवक राजे महाराजे,
शम्भू तेरा डम डम डमरु बाजे,
मस्तक पे चंदा साजे,
कैलाश पे नाथ विराजे।।

शम्भू तू अजर अमर अविनाशी,
तेरा देवघर तेरी काशी,
हो अरघट मरघट वासी,
रमे भस्म अंग रहे भुत संग,
तुझे देख काल भी भागे,
शम्भू तेरा डम डम डमरु बाजे,
मस्तक पे चंदा साजे,
कैलाश पे नाथ विराजे।।

महादेवा हर युग में महिमा मंडित,
है निर्भय निडर अखंडित,
करे अधर्मियों को दण्डित,
हे महाकाल शक्ति विशाल,
त्रिलोक में डंका बाजे,
शम्भू तेरा डम डम डमरु बाजे,
मस्तक पे चंदा साजे,
कैलाश पे नाथ विराजे।।

भोला तेरा डम डम डमरु बाजे,
मस्तक पे चंदा साजे,
कैलाश पे नाथ विराजे,
गले कालकूट शिव जटाजूट,
सेवक राजे महाराजे,
शम्भू तेरा डम डम डमरु बाजे,
मस्तक पे चंदा साजे,
कैलाश पे नाथ विराजे।।

भोला तेरा डम डम डमरु बाजे मस्तक पे चंदा साजे Video

भोला तेरा डम डम डमरु बाजे मस्तक पे चंदा साजे Video

Browse all bhajans by Brijraj Singh
See also  मेरे भोले बाबा को अनाड़ी मत समझो भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

Recent Posts