Chitra Vichitra Bhajan – Meri Vinti Yahi Hai Radha Rani Kripa Barsaye Rakhna
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
मेरी विनती यही है राधा रानी, कृपा बरसाए रखना
मुझे तेरा ही सहारा महारानी, चरणों से लिपटाए रखना
छोड दुनिया के झूठे नाते सारे, किशोरी तेरे दर पे आ गया
मैंने तुमको पुकारा ब्रज रानी, जग से बचाए से रखना,
कृपा बरसाए रखना…
इन स्वांसो की माला पे मैं, सदा ही तेरा नाम सिमरूं
लागी राधा श्री राधा नाम वाली, लगन यह लगाए रखना
कृपा बरसाए रखना…
तेरे नाम के रंग में रंग के मैं डोलूं ब्रज गलियन में,
कहे ‘चित्र विचित्र’ श्यामा प्यारी वृन्दावन बसाए रखना
कृपा बरसाए रखना…
📖 Related: तेरे दीवाने हां तेरे दीवाने | Lyrics, Video | Krishna Bhajans