दर्शन कर लो आए अयोध्या में राम Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
दर्शन कर लो आए अयोध्या में राम Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

दर्शन कर लो आए अयोध्या में राम लिरिक्स

Darshan Karlo Aaye Ayodhya Me Ram

दर्शन कर लो आए अयोध्या में राम लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: दिल का आलम।

दर्शन कर लो,
आए अयोध्या में राम,
फूलों से इसे सजाओ,
कितना पावन है ये धाम,
दर्शन कर लों,
आए अयोध्या में राम।।

पांच सौ वर्षों का ये संघर्ष था,
सभी के मन में दबा ये हर्ष था,
राम मंदिर की ये कहानी है,
कितने अपनों ने दी कुर्बानी है,
दर्शन कर लों,
आए अयोध्या में राम।।

राम के जैसा कोई दूजा नहीं,
वो तो हर एक मन में समाए है,
तृप्त होकर के करो दर्शन सभी,
कितने वर्षों में ये क्षण आए है,
दर्शन कर लों,
आए अयोध्या में राम।।

राम के संग में सीता माई है,
शत्रुघ्न लक्ष्मण भरत भाई है,
आज मंगल गीतों को गायेंगे,
इनकी भक्ति में डूब जाएंगे,
दर्शन कर लों,
आए अयोध्या में राम।।

दर्शन कर लो,
आए अयोध्या में राम,
फूलों से इसे सजाओ,
कितना पावन है ये धाम,
दर्शन कर लों,
आए अयोध्या में राम।।

गायक रूपसिंह रैकवार विदिशा (म.प्र.)

दर्शन कर लो आए अयोध्या में राम Video

दर्शन कर लो आए अयोध्या में राम Video

Browse all bhajans by Roopsingh Raikwar
See also  बोल सुवा राम राम मीठी मीठी वाणी रे भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

Browse Temples in India