डूबतो को बचा लेने वाले, मेरी नैया है तेरे हवाले
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
डूबतो को बचा लेने वाले, मेरी नैया है तेरे हवाले
डूबतो को बचा लेने वाले,
मेरी नैया है तेरे हवाले ।
लाख अपनों को मैंने पुकारा,
सब के सब कर गए हैं किनारा ।
और कोई ना देता दिखाई,
सिर्फ तेरा ही अब तो सहारा ।
कौन तुझ बिन भवर से निकाले,
मेरी नैया है तेरे हवाले…
जिस समय तू बचाने पे आए,
आग में भी बचा कर दिखाए ।
जिस पे तेरी दया दृष्टि होवे,
कैसे उसपे कोई आंच आए ।
आंधियो में भी तू ही संभाले,
मेरी नैया है तेरे हवाले…
बिन तेरे चैन मिलता नहीं है
फूल आशा की खिलता नहीं है ।
तेरी मर्जी बिन इस जहा में,
एक पत्ता भी हिलता नहीं है ।
तेरे बस में अँधेरे उजाले,
📖 Related: बेसहारा श्याम सहारो चाहिए | Lyrics, Video | Khatu Shaym Bhajans