दुर्गा अमृतवाणी भाग २ | Lyrics, Video | Durga Bhajans
दुर्गा अमृतवाणी भाग २ | Lyrics, Video | Durga Bhajans

दुर्गा अमृतवाणी भाग २ लिरिक्स

durga amritwani part 2

दुर्गा अमृतवाणी भाग २ लिरिक्स (हिन्दी)

दुर्गा माँ दुःख हरने वाली
मंगल मंगल करने वाली
भय के सर्प को मारने वाली
भवनिधि से जग्तारने वाली

अत्याचार पाखंड की दमिनी
वेद पुराणों की ये जननी
दैत्य भी अभिमान के मारे
दीन हीन के काज संवारे

सर्वकलाओं की ये मालिक
शरणागत धनहीन की पालक
इच्छित वर प्रदान है करती
हर मुश्किल आसान है करती

भ्रामरी हो हर भ्रम मिटावे
कण -कण भीतर कजा दिखावे
करे असम्भव को ये सम्भव
धन धन्य और देती वैभव

महासिद्धि महायोगिनी माता
महिषासुर की मर्दिनी माता
पूरी करे हर मन की आशा
जग है इसका खेल तमाशा

जय दुर्गा जय-जय दमयंती
जीवन- दायिनी ये ही जयन्ती
ये ही सावित्री ये कौमारी
महाविद्या ये पर उपकारी

सिद्ध मनोरथ सबके करती
भक्त जनों के संकट हरती
विष को अमृत करती पल में
ये ही तारती पत्थर जल में

इसकी करुणा जब है होती
माटी का कण बनता मोती
पतझड़ में ये फूल खिलावे
अंधियारे में जोत जलावे

वेदों में वर्णित महिमा इसकी
ऐसी शोभा और है किसकी
ये नारायणी ये ही ज्वाला
जपिए इसके नाम की माला

ये है सुखेश्वरी माता
इसका वंदन करे विधाता
पग-पंकज की धूलि चंदन
इसका देव करे अभिनंदन

जगदम्बा जगदीश्वरी दुर्गा दयानिधान
इसकी करुणा से बने निर्धन भी धनवान

छिन्नमस्ता जब रंग दिखावे
भाग्यहीन के भाग्य जगावे
सिद्धि – दात्री – आदि भवानी
इसको सेवत है ब्रह्मज्ञानी

शैल-सुता माँ शक्तिशाला
इसका हर एक खेल निराला
जिस पर होवे अनुग्रह इसका
कभी अमंगल हो ना उसका

इसकी दया के पंख लगाकर
अम्बर छूते है कई जाकर
राय को ये ही पर्वत करती
गागर में है सागर भरती

इसके कब्जे जग का सब है
शक्ति के बिना शिव भी शव है
शक्ति ही है शिव की माया
शक्ति ने ब्रह्मांड रचाया

इस शक्ति का साधक बनना
निष्ठावान उपासक बनना
कुष्मांडा भी नाम इसका
कण – कण में है धाम इसका

दुर्गा माँ प्रकाश स्वरूपा
जप-तप ज्ञान तपस्या रूपा
मन में ज्योत जला लो इसकी
साची लगन लगा लो इसकी

कालरात्रि ये महामाया
श्रीधर के सिर इसकी छाया
इसकी ममता पावन झुला
इसको ध्यानु भक्त ना भुला

इसका चिंतन चिंता हरता
भक्तो के भंडार है भरता
साँसों का सुरमंडल छेड़ो
नवदुर्गा से मुंह न मोड़ो

चन्द्रघंटा कात्यानी
महादयालू महाशिवानी
इसकी भक्ति कष्ट निवारे
भवसिंधु से पार उतारे

अगम अनंत अगोचर मैया
शीतल मधुकर इसकी छैया
सृष्टि का है मूल भवानी
इसे कभी न भूलो प्राणी

दुर्गा की कर साधना, मन में रख विश्वास
जो मांगोगे पाओगे क्या नहीं मेरी माँ के पास

खड्ग – धारिणी हो जब आई
काल रूप महा-काली कहाई
शुम्भ निशुम्भ को मार गिराया
देवों को भय-मुक्त बनाया

अग्निशिखा से हुई सुशोभित
सूरज की भाँती प्रकाशित
युद्ध-भूमि में कला दिखाई
मानव बोले त्राहि-त्राहि

करे जो इसका जाप निरंतर
चले ना उस पर टोना मंत्र
शुभ-अशुभ सब इसकी माया
किसी ने इसका पार ना पाया

इसकी भक्ति जाए ना निष्फल
मुश्किल को ये डाले मुश्किल
कष्टों को हर लेने वाली
अभयदान वर देने वाली

धन लक्ष्मी हो जब आती
कंगाली है मुंह छुपाती
चारों और छाए खुशाहली
नजर ना आये फिर बदहाली

कल्पतरु है महिमा इसकी
कैसे करू मै उपमा इसकी
फल दायिनी है भक्ति जिसकी
सबसे न्यारी शक्ति उसकी

अन्नपूर्णा अन्न-धनं को देती
सुख के लाखों साधन देती
प्रजा-पालक इसे ध्याते
नर-नारायण भी गुण गाते

चम्पाकली सी छवि मनोहर
इसकी दया से धर्म धरोहर
त्रिभुवन की स्वामिनी ये है
योगमाया गजदामिनी ये है

रक्तदन्ता भी इसे है कहते
चोर निशाचर दानव डरते
जब ये अमृत-रस बरसावे
मृत्युलोक का भय ना आवे

काल के बंधन तोड़े पल में
सांस की डोरी जोड़े पल में
ये शाकम्भरी माँ सुखदायी
जहां पुकारू वहां सहाई

विंध्यवासिनी नाम से,करे जो निशदिन याद
उसे ग्रह में गूंजता, हर्ष का सुरमय नाद

ये चामुण्डा चण्ड -मुण्ड घाती
निर्धन के सिर ताज सजाती
चरण-शरण में जो कोई जाए
विपदा उसके निकट ना आये

चिंतपूर्णी चिंता है हरती
अन्न-धनं के भंडारे भरती
आदि-अनादि विधि विधाना
इसकी मुट्ठी में है जमाना

रोली कुम -कुम चन्दन टीका
जिसके सम्मुख सूरज फीका
ऋतुराज भी इसका चाकर
करे आराधना पुष्प चढ़ाकर

इंद्र देवता भवन धुलावे
नारद वीणा यहाँ बजावे
तीन लोक में इसकी पूजा
माँ के सम न कोई भी दूजा

ये ही वैष्णो आद्कुमारी
भक्तन की पत राखनहारी
भैरव का वध करने वाली
खण्डा हाथ पकड़ने वाली

ये करुणा का न्यारा मोती
रूप अनेकों एक है ज्योति
माँ वज्रेश्वरी कांगड़ा वाली
खाली जाए न कोई सवाली

ये नरसिंही ये वाराही
नेहमत देती ये मनचाही
सुख समृद्धि दान है करती
सबका ये कल्याण है करती

मयूर कही है वाहन इसका
करते ऋषि आहवान इसका
मीठी है ये सुगंध पवन में
इसकी मूरत राखो मन में

नैना देवी रंग इसी का
पतितपावन अंग इसी का
भक्तो के दुःख लेती ये है
नैनो को सुख देती ये है

नैनन में जो इसे बसाते
बिन मांगे ही सब कुछ पाते
शक्ति का ये सागर गहरा
दे बजरंगी द्वार पे पहरा

इसके रूप अनूप की, समता करे ना कोय
पूजे चरण-सरोज जो, तन मन शीतल होय

काली स्वरूप में लीला करती
सभी बलाएं इससे डरती
कही पे है ये शांत स्वरूपा
अनुपम देवी अति अनूपा

अर्चना करना एकाग्र मन से
रोग हरे धनवंतरी बन के
चरणपादुका मस्तक धर लो
निष्ठा लगन से सेवा कर लो

मनन करे जो मनसा माँ का
गौरव उत्तम पाय जवाका
मन से मनसा-मनसा जपना
पूरा होगा हर इक सपना

ज्वाला -मुखी का दर्शन कीजो
भय से मुक्ति का वर लीजो
ज्योति यहाँ अखण्ड हो जलती
जो है अमावस पूनम करती

श्रद्धा -भाव को कम न करना
दुःख में हंसना गम न करना
घट – घट की माँ जाननहारी
हर लेती सब पीड़ा तुम्हारी

बगलामुखी के द्वारे जाना
मनवांछित ही वैभव पाना
उसी की माया हंसना रोना
उससे बेमुख कभी ना होना

शीतल – शीतल रस की धारा
कर देगी कल्याण तुम्हारा
धुनी वहां पे रमाये रखना
मन से अलख जगाये रखना

भजन करो कामाख्या जी का
धाम है जो माँ पार्वती का
सिद्ध माता सिद्धेश्वरी है
राजरानी राजेश्वरी है

धूप दीप से उसे मनाना
श्यामा गौरी रटते जाना
उकिनी देवी को जिसने आराधा
दूर हुई हर पथ की बाधा

नंदा देवी माँ जो जाओगे
सच्चा आनंद वही पाओगे
कौशिकी माता जी का द्वारा
देगा तुझको सदा सहारा

हरसिद्धि के ध्यान में, जाओंगे जब खो
सिद्ध मनोरथ सब तुम्हारे, पल में जायेंगे हो

महालक्ष्मी को पूजते रहियो
धन सम्पत्ति पाते ही रहिओ
घर में सच्चा सुख बरसेगा
भोजन को ना कोई तरसेगा

जिव्ह्दानी करते जो चिंतन
छुट जायेंगे यम के बंधन
महाविद्या की करना सेवा
ज्ञान ध्यान का पाओगे मेवा

अर्बुदा माँ का द्वार निराला
पल में खोले भाग्य का ताला
सुमिरन उसका फलदायक
कठिन समय में होए सहायक

त्रिपुर-मालिनी नाम है न्यारा
चमकाए तकदीर का तारा
देविकानाभ में जाकर देखो
स्वर्ग-धाम वो माँ का देखो

पाप सारे धोती पल में
काया कुंदन होती पल में
सिंह चढ़ी माँ अम्बा देखो
शारदा माँ जगदम्बा देखो

लक्ष्मी का वहां प्रिय वासा
पूरी होती सब की आशा
चंडी माँ की ज्योत जगाना
सच्चा सेवी समझ वहां जाना

दुर्गा भवानी के दर जाके
आस्था से एक चुनर चढ़ा के
जग की खुशियाँ पा जाओगे
शहंशाह बनकर आ जाओगे

वहां पे कोई फेर नहीं है
देर तो है अंधेर नहीं है
कैला देवी करौली वाली
जिसने सबकी चिंता टाली

लीला माँ की अपरम्पारा
करके ही विशवास तुम्हारा
करणी माँ की अदभुत करणी
महिमा उसकी जाए ना वरणी

भूलो ना कभी शची की माता
जहाँ पे कारज सिद्ध हो जाता
भूखो को जहाँ भोजन मिलता
हाल वो जाने सबके दिल का

सप्तश्रंगी मैया की, साधना कर दिन रैन
कोष भरेंगे रत्नों से, पुलकित होंगे नैन

मंगलमयी सुख धाम है दुर्गा
कष्ट निवारण नाम है दुर्गा
सुख्दरूप भव तारिणी मैया
हिंगलाज भयहारिणी मैया

रमा उमा माँ शक्तिशाला
दैत्य दलन को भई विकराला
अंत:करण में इसे बसालो
मन को मंदिर रूप बनालो

रोग शोक बाहर कर देती
आंच कभी ना आने देती
रत्न जड़ित ये भूषण धारी
सेव दरिद्र के सदा आभारी

धरती से ये अम्बर तक है
महिमा सात समंदर तक है
चींटी हाथी सबको पाले
चमत्कार है बड़े निराले

मृत संजीवनी विध्यावाली
महायोगिनी ये महाकाली
साधक की है साधना ये ही
जपयोगी आराधना ये ही

करुणा की जब नजर घुमावे
कीर्तिमान धनवान बनावे
तारा माँ जग तारने वाली
लाचारों की करे रखवाली

कही बनी ये आशापुरनी
आश्रय दाती माँ जगजननी
ये ही है विन्धेश्वारी मैया
है वो जगभुवनेश्वरी मैया

इसे ही कहते देवी स्वाहा
साधक को दे फल मनचाहा
कमलनयन सुरसुन्दरी माता
इसको करता नमन विधाता

वृषभ पर भी करे सवारी
रुद्राणी माँ महागुणकारी
सर्व संकटो को हर लेती
विजय का विजया वर है देती

‘योगक्षमा ‘ जप तप की दाती
परमपदों की माँ वरदाती
गंगा में है अमृत इसका
साधक मन है जातक इसका

अन्तर्मन में अम्बिके, रखे जो हर ठौर
उसको जग में देवता, भावे ना कोई और

पदमावती मुक्तेश्वरी मैया
शरण में ले शरनेश्वरी मैया
आपातकाल रटे जो अम्बा
माँ दे हाथ ना करत विलम्बा

मंगल मूर्ति महा सुखकारी
संत जनों की है रखवारी
धूमावती के पकड़े पग जो
वश में करले सारे जग को

दुर्गा भजन महा फलदायी
हृदय काज में होत सहाई
भक्ति कवच हो जिसने पहना
और पड़े ना दुःख का सहना

मोक्षदायिनी माँ जो सुमिरे
जन्म मरण के भव से उबरे
रक्षक हो जो क्षीर भवानी
रहे काल की ना मनमानी

जिस ग्रह माँ की ज्योति जागे
तिमार वहां से भय का भागे
दुखसागर में सुखी जो रहना
दुर्गा नाम जपो दिन रैना

अष्ट- सिद्धि नौ निधियों वाली
महादयालु भये कृपाली
सपने सब साकार करेगी
दुखियों का उद्धार करेगी

मंगला माँ का चिंतन कीजो
हरसिद्धि ते हर सुख लीजो
थामे रहो विश्वास की डोरी
पकड़ा देगी अम्बा गौरी

भक्तो के मन के अंदर
रहती है कण -कण के अंदर
सूरज चाँद करोड़ो तारे
जोत से जोत ये लेते सारे

वो ज्योति है प्राण स्वरूपा
तेज वही भगवान स्वरूपा
जिस ज्योति से आये ज्योति
अंत उसी में जाए ज्योति

ज्योति है निर्दोष निराली
ज्योति सर्वकलाओं वाली
ज्योति ही अन्धकार मिटाती
ज्योति साचा राह दिखाती

अम्बा माँ की ज्योति में, तू ब्रह्मांड को देख
ज्योति ही तो खींचती, हर मस्तक की रेख

See also  Bole Ram Aaja Ram Jagit Singh Mann Mein Ram Basale Jagjit

Download PDF (दुर्गा अमृतवाणी भाग २)

दुर्गा अमृतवाणी भाग २

Download PDF: दुर्गा अमृतवाणी भाग २

दुर्गा अमृतवाणी भाग २ Lyrics Transliteration (English)

durgA mA.N duHkha harane vAlI
maMgala maMgala karane vAlI
bhaya ke sarpa ko mArane vAlI
bhavanidhi se jagtArane vAlI

atyAchAra pAkhaMDa kI daminI
veda purANoM kI ye jananI
daitya bhI abhimAna ke mAre
dIna hIna ke kAja saMvAre

sarvakalAoM kI ye mAlika
sharaNAgata dhanahIna kI pAlaka
ichChita vara pradAna hai karatI
hara mushkila AsAna hai karatI

bhrAmarI ho hara bhrama miTAve
kaNa -kaNa bhItara kajA dikhAve
kare asambhava ko ye sambhava
dhana dhanya aura detI vaibhava

mahAsiddhi mahAyoginI mAtA
mahiShAsura kI mardinI mAtA
pUrI kare hara mana kI AshA
jaga hai isakA khela tamAshA

jaya durgA jaya-jaya damayaMtI
jIvana- dAyinI ye hI jayantI
ye hI sAvitrI ye kaumArI
mahAvidyA ye para upakArI

siddha manoratha sabake karatI
bhakta janoM ke saMkaTa haratI
viSha ko amRRita karatI pala meM
ye hI tAratI patthara jala meM

isakI karuNA jaba hai hotI
mATI kA kaNa banatA motI
patajhaDa़ meM ye phUla khilAve
aMdhiyAre meM jota jalAve

vedoM meM varNita mahimA isakI
aisI shobhA aura hai kisakI
ye nArAyaNI ye hI jvAlA
japie isake nAma kI mAlA

ye hai sukheshvarI mAtA
isakA vaMdana kare vidhAtA
paga-paMkaja kI dhUli chaMdana
isakA deva kare abhinaMdana

jagadambA jagadIshvarI durgA dayAnidhAna
isakI karuNA se bane nirdhana bhI dhanavAna

ChinnamastA jaba raMga dikhAve
bhAgyahIna ke bhAgya jagAve
siddhi – dAtrI – Adi bhavAnI
isako sevata hai brahmaj~nAnI

shaila-sutA mA.N shaktishAlA
isakA hara eka khela nirAlA
jisa para hove anugraha isakA
kabhI amaMgala ho nA usakA

isakI dayA ke paMkha lagAkara
ambara ChUte hai kaI jAkara
rAya ko ye hI parvata karatI
gAgara meM hai sAgara bharatI

isake kabje jaga kA saba hai
shakti ke binA shiva bhI shava hai
shakti hI hai shiva kI mAyA
shakti ne brahmAMDa rachAyA

isa shakti kA sAdhaka bananA
niShThAvAna upAsaka bananA
kuShmAMDA bhI nAma isakA
kaNa – kaNa meM hai dhAma isakA

durgA mA.N prakAsha svarUpA
japa-tapa j~nAna tapasyA rUpA
mana meM jyota jalA lo isakI
sAchI lagana lagA lo isakI

kAlarAtri ye mahAmAyA
shrIdhara ke sira isakI ChAyA
isakI mamatA pAvana jhulA
isako dhyAnu bhakta nA bhulA

isakA chiMtana chiMtA haratA
bhakto ke bhaMDAra hai bharatA
sA.NsoM kA suramaMDala CheDa़o
navadurgA se muMha na moDa़o

chandraghaMTA kAtyAnI
mahAdayAlU mahAshivAnI
isakI bhakti kaShTa nivAre
bhavasiMdhu se pAra utAre

agama anaMta agochara maiyA
shItala madhukara isakI ChaiyA
sRRiShTi kA hai mUla bhavAnI
ise kabhI na bhUlo prANI

durgA kI kara sAdhanA, mana meM rakha vishvAsa
jo mAMgoge pAoge kyA nahIM merI mA.N ke pAsa

khaDga – dhAriNI ho jaba AI
kAla rUpa mahA-kAlI kahAI
shumbha nishumbha ko mAra girAyA
devoM ko bhaya-mukta banAyA

agnishikhA se huI sushobhita
sUraja kI bhA.NtI prakAshita
yuddha-bhUmi meM kalA dikhAI
mAnava bole trAhi-trAhi

kare jo isakA jApa niraMtara
chale nA usa para TonA maMtra
shubha-ashubha saba isakI mAyA
kisI ne isakA pAra nA pAyA

isakI bhakti jAe nA niShphala
mushkila ko ye DAle mushkila
kaShToM ko hara lene vAlI
abhayadAna vara dene vAlI

dhana lakShmI ho jaba AtI
kaMgAlI hai muMha ChupAtI
chAroM aura ChAe khushAhalI
najara nA Aye phira badahAlI

kalpataru hai mahimA isakI
kaise karU mai upamA isakI
phala dAyinI hai bhakti jisakI
sabase nyArI shakti usakI

annapUrNA anna-dhanaM ko detI
sukha ke lAkhoM sAdhana detI
prajA-pAlaka ise dhyAte
nara-nArAyaNa bhI guNa gAte

champAkalI sI Chavi manohara
isakI dayA se dharma dharohara
tribhuvana kI svAminI ye hai
yogamAyA gajadAminI ye hai

raktadantA bhI ise hai kahate
chora nishAchara dAnava Darate
jaba ye amRRita-rasa barasAve
mRRityuloka kA bhaya nA Ave

kAla ke baMdhana toDa़e pala meM
sAMsa kI DorI joDa़e pala meM
ye shAkambharI mA.N sukhadAyI
jahAM pukArU vahAM sahAI

viMdhyavAsinI nAma se,kare jo nishadina yAda
use graha meM gUMjatA, harSha kA suramaya nAda

ye chAmuNDA chaNDa -muNDa ghAtI
nirdhana ke sira tAja sajAtI
charaNa-sharaNa meM jo koI jAe
vipadA usake nikaTa nA Aye

chiMtapUrNI chiMtA hai haratI
anna-dhanaM ke bhaMDAre bharatI
Adi-anAdi vidhi vidhAnA
isakI muTThI meM hai jamAnA

rolI kuma -kuma chandana TIkA
jisake sammukha sUraja phIkA
RRiturAja bhI isakA chAkara
kare ArAdhanA puShpa chaDha़Akara

iMdra devatA bhavana dhulAve
nArada vINA yahA.N bajAve
tIna loka meM isakI pUjA
mA.N ke sama na koI bhI dUjA

ye hI vaiShNo AdkumArI
bhaktana kI pata rAkhanahArI
bhairava kA vadha karane vAlI
khaNDA hAtha pakaDa़ne vAlI

ye karuNA kA nyArA motI
rUpa anekoM eka hai jyoti
mA.N vajreshvarI kAMgaDa़A vAlI
khAlI jAe na koI savAlI

ye narasiMhI ye vArAhI
nehamata detI ye manachAhI
sukha samRRiddhi dAna hai karatI
sabakA ye kalyANa hai karatI

mayUra kahI hai vAhana isakA
karate RRiShi AhavAna isakA
mIThI hai ye sugaMdha pavana meM
isakI mUrata rAkho mana meM

nainA devI raMga isI kA
patitapAvana aMga isI kA
bhakto ke duHkha letI ye hai
naino ko sukha detI ye hai

nainana meM jo ise basAte
bina mAMge hI saba kuCha pAte
shakti kA ye sAgara gaharA
de bajaraMgI dvAra pe paharA

isake rUpa anUpa kI, samatA kare nA koya
pUje charaNa-saroja jo, tana mana shItala hoya

kAlI svarUpa meM lIlA karatI
sabhI balAeM isase DaratI
kahI pe hai ye shAMta svarUpA
anupama devI ati anUpA

archanA karanA ekAgra mana se
roga hare dhanavaMtarI bana ke
charaNapAdukA mastaka dhara lo
niShThA lagana se sevA kara lo

manana kare jo manasA mA.N kA
gaurava uttama pAya javAkA
mana se manasA-manasA japanA
pUrA hogA hara ika sapanA

jvAlA -mukhI kA darshana kIjo
bhaya se mukti kA vara lIjo
jyoti yahA.N akhaNDa ho jalatI
jo hai amAvasa pUnama karatI

shraddhA -bhAva ko kama na karanA
duHkha meM haMsanA gama na karanA
ghaTa – ghaTa kI mA.N jAnanahArI
hara letI saba pIDa़A tumhArI

bagalAmukhI ke dvAre jAnA
manavAMChita hI vaibhava pAnA
usI kI mAyA haMsanA ronA
usase bemukha kabhI nA honA

shItala – shItala rasa kI dhArA
kara degI kalyANa tumhArA
dhunI vahAM pe ramAye rakhanA
mana se alakha jagAye rakhanA

bhajana karo kAmAkhyA jI kA
dhAma hai jo mA.N pArvatI kA
siddha mAtA siddheshvarI hai
rAjarAnI rAjeshvarI hai

dhUpa dIpa se use manAnA
shyAmA gaurI raTate jAnA
ukinI devI ko jisane ArAdhA
dUra huI hara patha kI bAdhA

naMdA devI mA.N jo jAoge
sachchA AnaMda vahI pAoge
kaushikI mAtA jI kA dvArA
degA tujhako sadA sahArA

harasiddhi ke dhyAna meM, jAoMge jaba kho
siddha manoratha saba tumhAre, pala meM jAyeMge ho

mahAlakShmI ko pUjate rahiyo
dhana sampatti pAte hI rahio
ghara meM sachchA sukha barasegA
bhojana ko nA koI tarasegA

jivhdAnI karate jo chiMtana
ChuTa jAyeMge yama ke baMdhana
mahAvidyA kI karanA sevA
j~nAna dhyAna kA pAoge mevA

arbudA mA.N kA dvAra nirAlA
pala meM khole bhAgya kA tAlA
sumirana usakA phaladAyaka
kaThina samaya meM hoe sahAyaka

tripura-mAlinI nAma hai nyArA
chamakAe takadIra kA tArA
devikAnAbha meM jAkara dekho
svarga-dhAma vo mA.N kA dekho

pApa sAre dhotI pala meM
kAyA kuMdana hotI pala meM
siMha chaDha़I mA.N ambA dekho
shAradA mA.N jagadambA dekho

lakShmI kA vahAM priya vAsA
pUrI hotI saba kI AshA
chaMDI mA.N kI jyota jagAnA
sachchA sevI samajha vahAM jAnA

durgA bhavAnI ke dara jAke
AsthA se eka chunara chaDha़A ke
jaga kI khushiyA.N pA jAoge
shahaMshAha banakara A jAoge

vahAM pe koI phera nahIM hai
dera to hai aMdhera nahIM hai
kailA devI karaulI vAlI
jisane sabakI chiMtA TAlI

lIlA mA.N kI aparampArA
karake hI vishavAsa tumhArA
karaNI mA.N kI adabhuta karaNI
mahimA usakI jAe nA varaNI

bhUlo nA kabhI shachI kI mAtA
jahA.N pe kAraja siddha ho jAtA
bhUkho ko jahA.N bhojana milatA
hAla vo jAne sabake dila kA

saptashraMgI maiyA kI, sAdhanA kara dina raina
koSha bhareMge ratnoM se, pulakita hoMge naina

maMgalamayI sukha dhAma hai durgA
kaShTa nivAraNa nAma hai durgA
sukhdarUpa bhava tAriNI maiyA
hiMgalAja bhayahAriNI maiyA

ramA umA mA.N shaktishAlA
daitya dalana ko bhaI vikarAlA
aMta:karaNa meM ise basAlo
mana ko maMdira rUpa banAlo

roga shoka bAhara kara detI
AMcha kabhI nA Ane detI
ratna jaDa़ita ye bhUShaNa dhArI
seva daridra ke sadA AbhArI

dharatI se ye ambara taka hai
mahimA sAta samaMdara taka hai
chIMTI hAthI sabako pAle
chamatkAra hai baDa़e nirAle

mRRita saMjIvanI vidhyAvAlI
mahAyoginI ye mahAkAlI
sAdhaka kI hai sAdhanA ye hI
japayogI ArAdhanA ye hI

karuNA kI jaba najara ghumAve
kIrtimAna dhanavAna banAve
tArA mA.N jaga tArane vAlI
lAchAroM kI kare rakhavAlI

kahI banI ye AshApuranI
Ashraya dAtI mA.N jagajananI
ye hI hai vindheshvArI maiyA
hai vo jagabhuvaneshvarI maiyA

ise hI kahate devI svAhA
sAdhaka ko de phala manachAhA
kamalanayana surasundarI mAtA
isako karatA namana vidhAtA

vRRiShabha para bhI kare savArI
rudrANI mA.N mahAguNakArI
sarva saMkaTo ko hara letI
vijaya kA vijayA vara hai detI

‘yogakShamA ‘ japa tapa kI dAtI
paramapadoM kI mA.N varadAtI
gaMgA meM hai amRRita isakA
sAdhaka mana hai jAtaka isakA

antarmana meM ambike, rakhe jo hara Thaura
usako jaga meM devatA, bhAve nA koI aura

padamAvatI mukteshvarI maiyA
sharaNa meM le sharaneshvarI maiyA
ApAtakAla raTe jo ambA
mA.N de hAtha nA karata vilambA

maMgala mUrti mahA sukhakArI
saMta janoM kI hai rakhavArI
dhUmAvatI ke pakaDa़e paga jo
vasha meM karale sAre jaga ko

durgA bhajana mahA phaladAyI
hRRidaya kAja meM hota sahAI
bhakti kavacha ho jisane pahanA
aura paDa़e nA duHkha kA sahanA

mokShadAyinI mA.N jo sumire
janma maraNa ke bhava se ubare
rakShaka ho jo kShIra bhavAnI
rahe kAla kI nA manamAnI

jisa graha mA.N kI jyoti jAge
timAra vahAM se bhaya kA bhAge
dukhasAgara meM sukhI jo rahanA
durgA nAma japo dina rainA

aShTa- siddhi nau nidhiyoM vAlI
mahAdayAlu bhaye kRRipAlI
sapane saba sAkAra karegI
dukhiyoM kA uddhAra karegI

maMgalA mA.N kA chiMtana kIjo
harasiddhi te hara sukha lIjo
thAme raho vishvAsa kI DorI
pakaDa़A degI ambA gaurI

bhakto ke mana ke aMdara
rahatI hai kaNa -kaNa ke aMdara
sUraja chA.Nda karoDa़o tAre
jota se jota ye lete sAre

vo jyoti hai prANa svarUpA
teja vahI bhagavAna svarUpA
jisa jyoti se Aye jyoti
aMta usI meM jAe jyoti

jyoti hai nirdoSha nirAlI
jyoti sarvakalAoM vAlI
jyoti hI andhakAra miTAtI
jyoti sAchA rAha dikhAtI

ambA mA.N kI jyoti meM, tU brahmAMDa ko dekha
jyoti hI to khIMchatI, hara mastaka kI rekha

See also  सुन मना पंशियाँ ले Lyrics | Bhajans | Bhakti Songs

दुर्गा अमृतवाणी भाग २ Video

दुर्गा अमृतवाणी भाग २ Video

Browse all bhajans by Anuradha Paudwal

Browse Temples in India