एक श्याम तू मेरा है मुझे तेरा सहारा है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 एक श्याम तू मेरा है मुझे तेरा सहारा है लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 एक श्याम तू मेरा है मुझे तेरा सहारा है Video
एक श्याम तू मेरा है मुझे तेरा सहारा है लिरिक्स
Ek Shyam Tu Mera Hai Mujhe Tera Sahara Hai
एक श्याम तू मेरा है मुझे तेरा सहारा है लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: एक प्यार का नगमा।
एक श्याम तू मेरा है,
मुझे तेरा सहारा है,
तेरे बिना कोई नहीं,
हारे का सहारा है।।
तेरे दर पे आना है,
मुझे शीश झुकाना है,
पाना और कुछ भी नहीं,
श्याम तुझको पाना है,
मेरे इस जीवन को,
बस तेरा सहारा है,
तेरे बिना कोई नहीं,
हारे का सहारा है।।
मझधार में नैया है,
बड़ी दूर किनारा है,
डूबती मेरी नैया का,
श्याम तू ही सहारा है,
भटके हुए जीवन को,
बस तेरा सहारा है,
तेरे बिना कोई नहीं,
हारे का सहारा है।।
दुःख दर्द तो आना है,
आकर चले जाना है,
साथी है ये जीवन के,
हमें सब सह जाना है,
मुश्किल भरे जीवन को,
बस तेरा सहारा है,
तेरे बिना कोई नहीं,
हारे का सहारा है।।
अब सौंप दिया मैंने,
अपने इस जीवन को,
एक तेरे सिवा कोई,
भाता नहीं इस मन को,
भक्ति भरे जीवन को,
बस तेरा सहारा है,
तेरे बिना कोई नहीं,
हारे का सहारा है।।
एक श्याम तू मेरा है,
मुझे तेरा सहारा है,
तेरे बिना कोई नहीं,
हारे का सहारा है।।
एक श्याम तू मेरा है मुझे तेरा सहारा है Video
एक श्याम तू मेरा है मुझे तेरा सहारा है Video
By Priyanjay Ke Shyam Bhajan
📖 Related: मेरे विश्वास को थोड़ा सा सहारा दे दो Lyrics | Bhajans | Bhakti Songs