गजानंद तुम्हे पहले मनाएं कारज सारे बनाना जी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

गजानंद तुम्हे पहले मनाएं कारज सारे बनाना जी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

गजानंद तुम्हे पहले मनाएं कारज सारे बनाना जी लिरिक्स

Gajanand Tumhe Pahle Manaye

गजानंद तुम्हे पहले मनाएं कारज सारे बनाना जी लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: गजानंद महाराज पधारो।

गजानंद तुम्हे पहले मनाएं,
कारज सारे बनाना जी,
आओ विराजो बिच सभा में,
रिद्धि सिद्धि संग लाना जी,
गजानंद तुम्हें पहले मनाएं,
कारज सारे बनाना जी।।

चांदी की चौकी पे बैठा के,
माथे तिलक लगाएंगे,
फूलों का तुमको हार पहना के,
लड्डुवन भोग लगाएंगे,
विघ्न विनाशक गौरी नंदन,
मेरी विपदा मिटाओ जी,
गजानंद तुम्हें पहले मनाएं,
कारज सारे बनाना जी।।

बल बुद्धि के दाता हो तुम,
तीनों लोक अधिकार तेरा,
प्रथम हो पूजा तेरी देवा,
आके बढ़ा दो मान मेरा,
हाथ जोड़ के सब ही पुकारे,
लाज हमारी रखना जी,
गजानंद तुम्हें पहले मनाएं,
कारज सारे बनाना जी।।

प्रेम भाव से करूँ मैं वंदना,
नैनो में बस जाओ तुम,
अर्चू तेरी करेगी सेवा,
घर में एक बार आओ तुम,
शाम सवेरे फेरूंगी माला,
मन में ज्योत जलाओ जी,
गजानंद तुम्हें पहले मनाएं,
कारज सारे बनाना जी।।

गजानंद तुम्हे पहले मनाएं,
कारज सारे बनाना जी,
आओ विराजो बिच सभा में,
रिद्धि सिद्धि संग लाना जी,
गजानंद तुम्हें पहले मनाएं,
कारज सारे बनाना जी।।

गजानंद तुम्हे पहले मनाएं कारज सारे बनाना जी Video

गजानंद तुम्हे पहले मनाएं कारज सारे बनाना जी Video

https://www.youtube.com/watch?v=1dOi00xOSWE

⭐Song : Gajanand Tumhe Pehle Manayein
⭐Singer : Upasana Mehta
⭐Lyrics :
⭐Music: Binny Narang (9991980610)
⭐Video: Shalini Sharma (7015960610)
⭐Label : Upasana Mehta Bhajan
⭐Producer: Bhakti Sadhna (9466651081)
⭐Category: Hindi Devotional (Shyam Bhajan)

See also  जीवन तो भैया एक रेल है कभी पेसेंजर कभी मैल है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Browse all bhajans by Upasana Mehta
Scroll to Top