Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

गुरु की महिमा अपरंपार भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Feb 9, 2024
गुरु की महिमा अपरंपार भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

गुरु की महिमा अपरंपार भजन लिरिक्स

Guru Ki Mahima Aprampaar

गुरु की महिमा अपरंपार भजन लिरिक्स (हिन्दी)

गुरु की महिमा अपरंपार,

दोहा मन में राम का नाम हो,
और सर पे गुरु का हाथ,
उसकी नाव ना डूबती,
ये दोनों हो साथ।
गुरु गूंगे गुरु बावरे,
गुरु के रहिए दास,
गुरु जो भेजे नरक को,
स्वर्ग की रखिए आस।

गुरु की महिमा अपरंपार,
गुरु शरण में जाकर बंदे,
देख ले तू एक बार,
गुरु की महीमा अपरंपार,
गुरु की महीमा अपरंपार।।

गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता है,
ज्ञान का द्वार नहीं खुलता है,
जीवन सार नहीं मिलता है,
रहे सदा पशु आधार,
गुरु की महीमा अपरंपार,
गुरु की महीमा अपरंपार।।

गुरु की महिमा अजब निराली,
सुखी डाली पे हरियाली,
गुरु का वचन जाए ना खाली,
ये झूठा है संसार,
गुरु की महीमा अपरंपार,
गुरु की महीमा अपरंपार।।

गुरु का सुमिरन करले बंदे,
छोड़ दे ये सब काले धंधे,
काम करे क्यों इतने गंदे,
तेरा कैसे हो उद्धार,
गुरु की महीमा अपरंपार,
गुरु की महीमा अपरंपार।।

लख चौरासी में भटकेगा,
बनकर जीव जीव सटकेगा,
तू ही अकेला सर पटकेगा,
जब फसे बीच मझधार,
गुरु की महीमा अपरंपार,
गुरु की महीमा अपरंपार।।

गुरु की महीमा अपरंपार,
गुरु शरण में जाकर बंदे,
देख ले तू एक बार,
गुरु की महीमा अपरंपार,
गुरु की महीमा अपरंपार।।

Singer Prakash Akela

गुरु की महिमा अपरंपार भजन Video

गुरु की महिमा अपरंपार भजन Video

📖 Related: समय कर देता है मोहताज दाने दाने को भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

Sacred Pilgrimage Directory पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

10,000+ Ancient Mandirs 12 Jyotirlingas 51 Shakti Peethas 108 Divya Desams
View All Temple Guides

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state