ग्यारस कार्तिक की आई बांटों जी आज बधाई Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
ग्यारस कार्तिक की आई बांटों जी आज बधाई Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

ग्यारस कार्तिक की आई बांटों जी आज बधाई लिरिक्स

Gyaras Karti Ki Aayi Banto Ji Aaj Badhai

ग्यारस कार्तिक की आई बांटों जी आज बधाई लिरिक्स (हिन्दी)

ग्यारस कार्तिक की आई,
बांटों जी आज बधाई,
आया जनमदिन श्याम का,
झूमो जी गाओ,
आया जनमदिन श्याम का।।

सजधज करके खाटू नगरी,
दुल्हन जैसी लागे,
श्याम प्रभु का दर्शन करके,
भाग सभी के जागे,
भक्तों की टोली आई,
बांटों जी आज बधाई,
आया जनमदिन श्याम का,
झूमो जी गाओ,
आया जनमदिन श्याम का।।

ढोलक चंग मजीरा बाजे,
कहीं बजे शहनाई,
थाल बजे खाटू नगरी में,
नाचे लोग लुगाई,
खुशियों की रात है आई,
बांटों जी आज बधाई,
आया जनमदिन श्याम का,
झूमो जी गाओ,
आया जनमदिन श्याम का।।

गजब लगे श्रृंगार श्याम का,
चंदा भी शर्माए,
श्याम प्रभु का दर्शन करने,
देवी देवता आए,
वारो मिल लूण और राई,
बांटों जी आज बधाई,
आया जनमदिन श्याम का,
झूमो जी गाओ,
आया जनमदिन श्याम का।।

ग्यारस कार्तिक की आई,
बांटों जी आज बधाई,
आया जनमदिन श्याम का,
झूमो जी गाओ,
आया जनमदिन श्याम का।।

ग्यारस कार्तिक की आई बांटों जी आज बधाई Video

ग्यारस कार्तिक की आई बांटों जी आज बधाई Video

Browse all bhajans by haramhendra singh romi ji
See also  आज तेरा रुप दिखाईए हो बालाजी म्हारे किर्तन म्ह Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

Browse Temples in India