हे नाथ अब तो ऐसी कृपा हो जीवन निरर्थक जाने न पाये

हे नाथ अब तो ऐसी कृपा हो
जीवन निरर्थक जाने न पाये
यह मन न जाने क्या क्या दिखाए
कुछ बन ना पाया मेरे बनाए

संसार में ही आशक्त रह कर
दिन-रात अपने ही मतलब की कहकर
सुख के लिए लाखो दुःख सहकर
ये दिन अभी तक यूहीं बिताये
हे नाथ अब तो ऐसी कृपा हो
जीवन निरर्थक जाने न पाये

ऐसा जगा दो,फिर सो ना जाऊं
अपने को निष्काम प्रेमी बनाऊं
मैं आप को चाहूँ और पाऊं
संसार का कुछ भय रह ना जाय
हे नाथ अब तो ऐसी कृपा हो
जीवन निरर्थक जाने न पाये

वह योग्यता दो,सत्कर्म कर लूँ 
अपने ह्रदय में सद्भाव भर लूँ
नर-तन है साधन,भव-सिंधु तर लूँ
ऐसा समय फिर आये ना आये
हे नाथ अब तो ऐसी कृपा हो
जीवन निरर्थक जाने न पाये

हे दाता हमे निरभिमानी बना दो
दारिद्र हर लो,दानी बना दो
आनंदमय विज्ञानी बना दो
मैं हूँ पथिक यह आशा लगाए
हे नाथ अब तो ऐसी कृपा हो
जीवन निरर्थक जाने न पाये

हे नाथ अब तो ऐसी कृपा हो
जीवन निरर्थक जाने न पाये
यह मन न जाने क्या क्या दिखाए

Download PDF (हे नाथ अब तो ऐसी कृपा हो जीवन निरर्थक जाने न पाये भजन लिरिक्स)

हे नाथ अब तो ऐसी कृपा हो जीवन निरर्थक जाने न पाये भजन लिरिक्स

See also  सांस है जब तलक,ना रुकेंगे कदम, चल पड़े हैं तो मंजिल को पा जायेंगे, भजन लिरिक्स

Download PDF: हे नाथ अब तो ऐसी कृपा हो जीवन निरर्थक जाने न पाये भजन लिरिक्स


हे नाथ अब तो ऐसी कृपा हो जीवन निरर्थक जाने न पाये भजन लिरिक्स Lyrics Transliteration (English)

he naath ab to aisee krpa ho jeevan nirarthak jaane na paaye

he naath ab to aisee krpa ho
jeevan nirarthak jaane na paaye
yah man na jaane kya kya dikhae
kuchh ban na paaya mere banae

sansaar mein hee aashakt rah kar
din-raat apane hee matalab kee kahakar
sukh ke lie laakho duhkh sahakar
ye din abhee tak yooheen bitaaye
he naath ab to aisee krpa ho
jeevan nirarthak jaane na paaye

aisa jaga do,phir so na jaoon
apane ko nishkaam premee banaoon
main aap ko chaahoon aur paoon
sansaar ka kuchh bhay rah na jaay
he naath ab to aisee krpa ho
jeevan nirarthak jaane na paaye

vah yogyata do,satkarm kar loon
apane hraday mein sadbhaav bhar loon
nar-tan hai saadhan,bhav-sindhu tar loon
aisa samay phir aaye na aaye
he naath ab to aisee krpa ho
jeevan nirarthak jaane na paaye

he daata hame nirabhimaanee bana do
daaridr har lo,daanee bana do
aanandamay vigyaanee bana do
main hoon pathik yah aasha lagae
he naath ab to aisee krpa ho
jeevan nirarthak jaane na paaye

he naath ab to aisee krpa ho
jeevan nirarthak jaane na paaye
yah man na jaane kya kya dikhae

Browse Temples in India

Recent Posts

श्रीमद्भगवद्गीता अध्याय-3 : कर्म योग (Bhagavad Gita Chapter 3 in Hindi)

कर्म योग भगवद गीता का तीसरा अध्याय है। इसमें भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन को समझाते हैं कि केवल ज्ञान से नहीं, बल्कि निष्काम कर्म से मुक्ति प्राप्त होती है। मनुष्य को अपने कर्तव्य का पालन अवश्य करना चाहिए।जो लोग कर्म…

श्रीमद्भगवद्गीता अध्याय-2 : सांख्य योग (Bhagavad Gita Chapter 2 in Hindi)

सांख्य योग भगवद गीता का दूसरा अध्याय है। इसे गीता का हृदय भी कहा जाता है क्योंकि इसमें आत्मा का स्वरूप, नश्वर और अमर तत्वों का भेद, कर्तव्य पालन का महत्व और निष्काम कर्मयोग की शिक्षा दी गई है।…

Shri Atmavireshwar Mahadev Temple – Varanasi

Shri Atmavireshwar Mahadev Temple is one of the prominent and sacred Shiva temples in Kashi (Varanasi), Uttar Pradesh. Dedicated to Lord Shiva in the form of Atmavireshwar, this temple is part of the famous Kashi Khand temples mentioned in…

था आया सूं सुधरे काज पधारो कीर्तन में गणराज Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

गणपति बप्पा के भक्तों के लिए प्रस्तुत है एक सुंदर राजस्थानी शैली में रचा गया भजन – “था आया सूं सुधरे काज पधारो कीर्तन में गणराज”। इस भजन में भक्त गणराज श्री गणेश जी से निवेदन करता है कि…

शरण में आ पड़ा तेरी प्रभु मुझको भुलाना ना Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

“शरण में आ पड़ा तेरी प्रभु मुझको भुलाना ना” एक अत्यंत भावुक और आत्मा को छू जाने वाला भजन है, जिसे मधुर स्वर में सुधांशु जी महाराज ने प्रस्तुत किया है। यह भक्ति गीत प्रभु श्रीहरि की शरणागति, करुणा…

ओ अवसर हे राम भजन रो सुता कोई मत रिज्यो रे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

“ओ अवसर है राम भजन रो सुता कोई मत रिज्यो रे” एक अत्यंत प्रेरणादायक राम भजन है जिसे सुखदेव जी महाराज ने अपनी भावपूर्ण वाणी से प्रस्तुत किया है। यह भक्ति गीत जीवन की नश्वरता और राम नाम की…