ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

जबसे तेरी चौखट पे मैंने सर को झुकाया है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Feb 5, 2024
जबसे तेरी चौखट पे मैंने सर को झुकाया है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

जबसे तेरी चौखट पे मैंने सर को झुकाया है भजन लिरिक्स

Jabse Teri Chokhat Pe Maine Sar Ko Jhukaya Hai

जबसे तेरी चौखट पे मैंने सर को झुकाया है भजन लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज एक आस तुम्हारी है।

जबसे तेरी चौखट पे,
मैंने सर को झुकाया है,
मेरा मुरझाया जीवन,
फिर से मुस्काया है,
जबसे तेरी चौंखट पे,
मैंने सर को झुकाया है।।

मैं हार गया होता,
तेरा साथ जो ना मिलता,

ऐ कन्हैया,,
इस दुनिया ने हमको,
क्या ना दिखाया,
बदनाम करके,
जगत में हंसाया,
जब सबने ही अपना,
हाथ छुड़ाया,
तूने आकर गले से लगाया

मैं हार गया होता,
तेरा साथ जो ना मिलता,
मैं किसको सुना पाता,
वो हाल मेरे दिल का,
वो हाल मेरे दिल का,
जबसे तूने मुझको,
सीने से लगाया है,
मेरा मुरझाया जीवन,
फिर से मुस्काया है,
जबसे तेरी चौंखट पे,
मैंने सर को झुकाया है।।

जो दिल में बसते थे,
दिल उसने तोड़ दिया,

श्याम प्यारे,,
देखे है मैंने जग के नज़ारे,
सब मतलब रिश्ते है,
झूठे है सारे,
लगाकर गले से,
खंजर ही मारे,
मैं जी रहा हूँ तेरे सहारे

जो दिल में बसते थे,
दिल उसने तोड़ दिया,
जो साथ में चलते थे,
मुंह उन ने मोड़ लिया,
जबसे तूने मुझको,
सीने से लगाया है,
मेरा मुरझाया जीवन,
फिर से मुस्काया है,
जबसे तेरी चौंखट पे,
मैंने सर को झुकाया है।।

ना कोई तमन्ना थी,
ना कोई सहारा था,

📖 Related: हो मेरे आज्या भैरव नाथ भगत न करनी स कुछ बात Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

ऐ कन्हैया,,
भरोसा किया था,
जिस पर भी मैंने,
उसने ही है मेरे,
दिल को दुखाया,
खा खा के ठोकर,
समझा हूँ अब मैं,
एक तू है अपना,
जगत है पराया

ना कोई तमन्ना थी,
ना कोई सहारा था,
कोई पानी ना पूछे,
ऐसा भी नज़ारा था,
ऐसा भी नज़ारा था,
किशोरी दास कहे जबसे,
तूने अपना बनाया है,
मेरा मुरझाया जीवन,
फिर से मुस्काया है,
जबसे तेरी चौंखट पे,
मैंने सर को झुकाया है।।

जबसे तेरी चौखट पे,
मैंने सर को झुकाया है,
मेरा मुरझाया जीवन,
फिर से मुस्काया है,
जबसे तेरी चौंखट पे,
मैंने सर को झुकाया है।।

Singer Kishori Daas Kanishk Bhaiya

जबसे तेरी चौखट पे मैंने सर को झुकाया है भजन Video

जबसे तेरी चौखट पे मैंने सर को झुकाया है भजन Video

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state