ओ खाटू के राजा तू लीले चढ़ करके आजा Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
ओ खाटू के राजा तू लीले चढ़ करके आजा लिरिक्स
O Khatu Ke Raja Tu Lile Chadh Karke Aaja
ओ खाटू के राजा तू लीले चढ़ करके आजा लिरिक्स (हिन्दी)
ओ खाटू के राजा,
तू लीले चढ़ करके आजा,
ओ कलयुग के राजा,
तू लीले चढ़ करके आजा,
संकट मेरे सिर पर भारी,
बाजी मैंने सब हारी,
मेरे संकट आके मिटा जा,
मेरे संकट आके मिटा जा,
सिर मोरछड़ी तू फिरा जा,
ओ कलयुग के राजा,
तू लीले चढ़ करके आजा।।
दुनिया में प्रभु लाज का गहना,
सबसे महंगा होता है,
अपने हाथों लाज बचा लूँ,
ये ना मुझसे होता है,
मेरी लाज बचाने आजा,
हारे को जिताने आजा.
सिर मोरछड़ी तू फिरा जा,
ओ कलयुग के राजा,
तू लीले चढ़ करके आजा।।
नैया जिसकी डूबती उसको,
कहीं ना सहारा मिलता है,
जिस नैया पे नज़रे हो तेरी,
उसको किनारा मिलता है,
मुझे देने सहारा आजा,
मुझे देने किनारा आजा,
सिर मोरछड़ी तू फिरा जा,
ओ कलयुग के राजा,
तू लीले चढ़ करके आजा।।
मैं मुश्किल में हूँ प्रभु इसमें,
गलती ना कोई तुम्हारी है,
खुद पे भरोसा कर बैठा था,
ये ही गलती हमारी है,
मेरी गलती भुला के आजा,
मेरा जीवन सफल बना जा,
सिर मोरछड़ी तू फिरा जा,
ओ कलयुग के राजा,
तू लीले चढ़ करके आजा।।
ओ खाटू के राजा,
तू लीले चढ़ करके आजा,
ओ कलयुग के राजा,
तू लीले चढ़ करके आजा,
संकट मेरे सिर पर भारी,
बाजी मैंने सब हारी,
मेरे संकट आके मिटा जा,
मेरे संकट आके मिटा जा,
सिर मोरछड़ी तू फिरा जा,
ओ कलयुग के राजा,
तू लीले चढ़ करके आजा।।
📖 Related: पिछम धरा सु म्हारा पीरजी पधारिया रामदेवजी आरती Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Singer Sanjay Mittal Ji
ओ खाटू के राजा तू लीले चढ़ करके आजा Video
ओ खाटू के राजा तू लीले चढ़ करके आजा Video