ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

जहाँ जहाँ बैठे जिस मोड़ पे बैठे भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Feb 26, 2024
जहाँ जहाँ बैठे जिस मोड़ पे बैठे भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

जहाँ जहाँ बैठे जिस मोड़ पे बैठे भजन लिरिक्स

Jaha Jaha Baithe Jis Mod Pe Baithe

जहाँ जहाँ बैठे जिस मोड़ पे बैठे भजन लिरिक्स (हिन्दी)

जहाँ जहाँ बैठे जिस मोड़ पे बैठे,
खाटू में ऐसा लगता,
तेरी गोद में बैठे।।

जिसे मैं कह सकूँ अपना,
वो तो खाटू में रहता है,
याद जो आ जाये उसकी,
आँख से आंसू बहता है,
जन्मो का नाता,
हम जोड़ के बैठे,
खाटू में ऐसा लगता,
तेरी गोद में बैठे।।

तुम्हारे मंदिर को बाबा,
कभी मंदिर नहीं समझा,
अपने बाबा का घर समझा,
कभी भी दर नहीं समझा,
अपना ही घर है,
ये सोच के बैठे,
खाटू में ऐसा लगता,
तेरी गोद में बैठे।।

तेरी खाटू की गलियों में,
ही ऐसा प्यार बरसता है,
हो रहा जो इसमें पागल,
उसका जीवन संवरता है,
लाखों ही पागल,
देखो मौज में बैठे,
खाटू में ऐसा लगता,
तेरी गोद में बैठे।।

जब भी हम वापस आते है,
ये गलियों छोड़ के तेरी,
ऐसा लगता है बनवारी,
उतर आये गोद से तेरी,
घर क्यों नहीं खाटू में,
मन मसोस के बैठे,
खाटू में ऐसा लगता,
तेरी गोद में बैठे।।

जहाँ जहाँ बैठे जिस मोड़ पे बैठे,
खाटू में ऐसा लगता,
तेरी गोद में बैठे।।

जहाँ जहाँ बैठे जिस मोड़ पे बैठे भजन Video

जहाँ जहाँ बैठे जिस मोड़ पे बैठे भजन Video

📖 Related: jaya sadguru swāmī, prabhu jay sadguru swāmī sahajānand dayāḷū , baḷavant bahunāmī jaya sadguru swāmī Lyrics Bhajans Bhakti Songs

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state