कलयुग में शिवयुग आया है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
कलयुग में शिवयुग आया है भजन लिरिक्स
Kalyug Me Shiv Yug Aaya Hai
कलयुग में शिवयुग आया है भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: कलयुग में सिद्ध हो।
कलयुग में शिवयुग आया है,
महादेव ये तेरा रचाया है,
हर भगत ने तुझको पाया है,
महादेव ये तेरा रचाया है।।
शिव मंदिर में तेरे भगत खड़े,
तेरे नाम की अलख जगाए खड़े,
मूलमंत्र उन्हें अब भाया है,
महादेव ये तेरा रचाया है,
कलयुग में शिवयुग आया हैं,
महादेव ये तेरा रचाया है।।
पंडालों में भारी भीड़ पड़ी,
शिव कृपा की ऐसी होड़ लगी,
कण कण में शंकर समाया है,
महादेव ये तेरा रचाया है,
कलयुग में शिवयुग आया हैं,
महादेव ये तेरा रचाया है।।
कलयुग में शिवयुग आया है,
महादेव ये तेरा रचाया है,
हर भगत ने तुझको पाया है,
महादेव ये तेरा रचाया है।।
कलयुग में शिवयुग आया है भजन Video
कलयुग में शिवयुग आया है भजन Video
📖 Related: बाँह पकड़ ले साँवरा | Lyrics, Video | Krishna Bhajans