बिगड़ा नसीब किसने संवारा तेरे बगैर भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 बिगड़ा नसीब किसने संवारा तेरे बगैर भजन लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 बिगड़ा नसीब किसने संवारा तेरे बगैर भजन Video
बिगड़ा नसीब किसने संवारा तेरे बगैर भजन लिरिक्स
Bigda Naseeb Kisne Sawara Tere Bagair
बिगड़ा नसीब किसने संवारा तेरे बगैर भजन लिरिक्स (हिन्दी)
बिगड़ा नसीब किसने,
संवारा तेरे बगैर,
हम बेबसों का कौन,
सहारा तेरे बगैर।।
बे-आसरों का आसरा,
एक तुम ही श्याम हो,
दीनो ने कब किसी को,
पुकारा तेरे बगैर,
बिगडा नसीब किसने,
संवारा तेरे बगैर।।
दुनिया ने जख्म दिल को,
दिए है जो बेशुमार,
किसने दिया है दर्द का,
चारा तेरे बगैर,
बिगडा नसीब किसने,
संवारा तेरे बगैर।।
तुझे भूल जाऊं श्याम ये,
गवारा नहीं मुझे,
होता नहीं है अब तो,
गुजारा तेरे बगैर,
बिगडा नसीब किसने,
संवारा तेरे बगैर।।
बिगड़ा नसीब किसने,
संवारा तेरे बगैर,
हम बेबसों का कौन,
सहारा तेरे बगैर।।
बिगड़ा नसीब किसने संवारा तेरे बगैर भजन Video
बिगड़ा नसीब किसने संवारा तेरे बगैर भजन Video
स्वर श्री चित्र विचित्र बिहारी दास जी महाराज।