कितना रोया हूँ सांवरे दर पे अब तेरा हाथ जरूरी सर पे’

कितना रोया हूँ सांवरे दर पे,

दोहा – तू दयालु है तू तो दानी है,
आज तुझसे है ये सवाल मेरा,
तू सबका सहारा है सब कहते,
ये बन्दा है क्यूँ बेहाल तेरा।

कितना रोया हूँ सांवरे दर पे,
अब तेरा हाथ जरूरी सर पे।।

दयावान दानी तू भरपूर है,
तेरे दर का कैसा ये दस्तूर है,
नजरों से मेरी तू क्यों दूर है,
क्या मेरी तरह तू भी मजबूर है,
सबसे सुना है तू सबका सहारा है,
जग से मैं हारा हुँ,
क्यों मुझसे किनारा है,
अब तेरा हाथ जरूरी सर पे।।

मेरी जाने औक़ात,
कैसे लाता सौग़ात,
देखो आँखो से छलके,
मेरे दिल के जज्बात,
कैसे बीते दिन रात,
सुन ले दिल की दो बात,
कैसे बदले हालात,
मुझसे कह दे तू तात,
कटता नहीं ये,
जीवन का सफर,
तू ले ले सावंरिया,
मेरी भी खबर,
एक बार मेरी तू,
अँगुली पकड़,
ना जीवन में छोडू,
मैं तेरी डगर,
क्या भीड़ में तुझको,
नहीं आता नजर,
सुना है तेरे द्वार पे,
ना देर ना अँधेर है,
सुनेगा तू ही सांवरा,
“जालान” की ये टेर है,
अब तेरा हाथ जरूरी सर पे।।

कितना रोया हूं सांवरे दर पे,
अब तेरा हाथ जरूरी सर पे।

Download PDF (कितना रोया हूँ सांवरे दर पे अब तेरा हाथ जरूरी सर पे भजन लिरिक्स)

कितना रोया हूँ सांवरे दर पे अब तेरा हाथ जरूरी सर पे भजन लिरिक्स

See also  नज़रें उतार दू Lyrics | Bhajans | Bhakti Songs

Download PDF: कितना रोया हूँ सांवरे दर पे अब तेरा हाथ जरूरी सर पे भजन लिरिक्स

कितना रोया हूँ सांवरे दर पे अब तेरा हाथ जरूरी सर पे Lyrics Transliteration (English)

kitana roya hoon saanvare dar pe,

doha – too dayaalu hai too to daanee hai,
aaj tujhase hai ye savaal mera,
too sabaka sahaara hai sab kahate,
ye banda hai kyoon behaal tera.

kitana roya hoon saanvare dar pe,
ab tera haath jarooree sar pe..

dayaavaan daanee too bharapoor hai,
tere dar ka kaisa ye dastoor hai,
najaron se meree too kyon door hai,
kya meree tarah too bhee majaboor hai,
sabase suna hai too sabaka sahaara hai,
jag se main haara hun,
kyon mujhase kinaara hai,
ab tera haath jarooree sar pe..

meree jaane auqaat,
kaise laata saugaat,
dekho aankho se chhalake,
mere dil ke jajbaat,
kaise beete din raat,
sun le dil kee do baat,
kaise badale haalaat,
mujhase kah de too taat,
katata nahin ye,
jeevan ka saphar,
too le le saavanriya,
meree bhee khabar,
ek baar meree too,
angulee pakad,
na jeevan mein chhodoo,
main teree dagar,
kya bheed mein tujhako,
nahin aata najar,
suna hai tere dvaar pe,
na der na andher hai,
sunega too hee saanvara,
“jaalaan” kee ye ter hai,
ab tera haath jarooree sar pe..

kitana roya hoon saanvare dar pe,
ab tera haath jarooree sar pe..

Browse Temples in India

Recent Posts

श्रीमद्भगवद्गीता अध्याय-3 : कर्म योग (Bhagavad Gita Chapter 3 in Hindi)

कर्म योग भगवद गीता का तीसरा अध्याय है। इसमें भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन को समझाते हैं कि केवल ज्ञान से नहीं, बल्कि निष्काम कर्म से मुक्ति प्राप्त होती है। मनुष्य को अपने कर्तव्य का पालन अवश्य करना चाहिए।जो लोग कर्म…

श्रीमद्भगवद्गीता अध्याय-2 : सांख्य योग (Bhagavad Gita Chapter 2 in Hindi)

सांख्य योग भगवद गीता का दूसरा अध्याय है। इसे गीता का हृदय भी कहा जाता है क्योंकि इसमें आत्मा का स्वरूप, नश्वर और अमर तत्वों का भेद, कर्तव्य पालन का महत्व और निष्काम कर्मयोग की शिक्षा दी गई है।…

Shri Atmavireshwar Mahadev Temple – Varanasi

Shri Atmavireshwar Mahadev Temple is one of the prominent and sacred Shiva temples in Kashi (Varanasi), Uttar Pradesh. Dedicated to Lord Shiva in the form of Atmavireshwar, this temple is part of the famous Kashi Khand temples mentioned in…

था आया सूं सुधरे काज पधारो कीर्तन में गणराज Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

गणपति बप्पा के भक्तों के लिए प्रस्तुत है एक सुंदर राजस्थानी शैली में रचा गया भजन – “था आया सूं सुधरे काज पधारो कीर्तन में गणराज”। इस भजन में भक्त गणराज श्री गणेश जी से निवेदन करता है कि…

शरण में आ पड़ा तेरी प्रभु मुझको भुलाना ना Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

“शरण में आ पड़ा तेरी प्रभु मुझको भुलाना ना” एक अत्यंत भावुक और आत्मा को छू जाने वाला भजन है, जिसे मधुर स्वर में सुधांशु जी महाराज ने प्रस्तुत किया है। यह भक्ति गीत प्रभु श्रीहरि की शरणागति, करुणा…

ओ अवसर हे राम भजन रो सुता कोई मत रिज्यो रे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

“ओ अवसर है राम भजन रो सुता कोई मत रिज्यो रे” एक अत्यंत प्रेरणादायक राम भजन है जिसे सुखदेव जी महाराज ने अपनी भावपूर्ण वाणी से प्रस्तुत किया है। यह भक्ति गीत जीवन की नश्वरता और राम नाम की…