महाकाल नाम जपिये झूठा झमेला भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
महाकाल नाम जपिये झूठा झमेला भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

महाकाल नाम जपिये झूठा झमेला भजन लिरिक्स

Mahakal Naam Japiye Jutha Jhamela

महाकाल नाम जपिये झूठा झमेला भजन लिरिक्स (हिन्दी)

महाकाल नाम जपिये,
झूठा झमेला झूठा झमेला,
दो दिन की जिन्दगी है,
दो दिन का मेला।

दोहा तेरी मंजिल तो यही थी,
मगर जिंदगी गुजर गयी आते आते,
पर क्या पाया तूने इस ज़माने में,
तेरे अपनों ने ही आग लगा दी,
तुझे जाते जाते।

इस काया का है भाग भाग,
बिन पाया नही जाता,
कर्म बिना नसीब,
तोड़ फल खाया नही जाता,
महाकाल नाम जपिये,
झूठा झमेला झूठा झमेला,
दो दिन की जिन्दगी है,
दो दिन का मेला,
तू क्या लेके आया जगत में,
क्या लेके जायेगा,
दो दिन की जिन्दगी है,
दो दिन का मेला।।

इस जगत सराए में,
मुसाफिर रहना दो दिन का,
क्यों व्यर्था करे गुमान,
मुरख इस धन और दौलत का,
ना ही भरोसा रे पल का,
यूँ ही मर जायेगा,
दो दिन की जिन्दगी है,
दो दिन का मेला,
तू क्या लेके आया जगत में,
क्या लेके जायेगा,
दो दिन की जिन्दगी है,
दो दिन का मेला।।

राम नाम के आलसी,
और भोजन के होशियार,
तुलसी ऐसे जिव को,
बार बार धिक्कार,
राम नाम जपले रे बंदी,
यही साथ जायेगा,
दो दिन की जिन्दगी है,
दो दिन का मेला,
तू क्या लेके आया जगत में,
क्या लेके जायेगा,
दो दिन की जिन्दगी है,
दो दिन का मेला।।

दुःख में सुमिरन सब करे,
और सुख में करे ना कोय,
जो सुमिरन सुख में करे,
तो दुःख काहे का होय,
महाकाल नाम जपिए,
झूठा झमेला झूठा झमेला,
दो दिन की जिन्दगी है,
दो दिन का मेला,
तू क्या लेके आया जगत में,
क्या लेके जायेगा,
दो दिन की जिन्दगी है,
दो दिन का मेला।।

See also  मियाँ जी, बडिया रोनका लाइया,नी आज तेरे भगता ने, बले जी आज तेरे भगता ने,छावा जी आज तेरे भगता ने, Lyrics Bhajans Bhakti Songs

माया मरी ना मन मरा,
मर मर गया शरीर,
आशा तृष्णा ना मरी,
कह गए दास कबीर,
खाली हाथ आया रे बन्दे,
खाली हाथ जाएगा,
दो दिन की जिन्दगी है,
दो दिन का मेला,
तू क्या लेके आया जगत में,
क्या लेके जायेगा,
दो दिन की जिन्दगी है,
दो दिन का मेला।।

Singer Kishan Bhagat
Upload By Karan Ahirwar

महाकाल नाम जपिये झूठा झमेला भजन Video

महाकाल नाम जपिये झूठा झमेला भजन Video

Browse all bhajans by Kishan Bhagat

Recent Posts

कथा ये है महाराज मेरे की – Lyrics & Meaning

कथा ये है महाराज मेरे की छत्रपति संभाजी महाराज – A Prayer to Chhatrapati Sambhaji Maharaj Origin & Spiritual Essence Why This Bhajan Resonates Devotees chant this when their spirit feels tested—its powerful refrain “महाराज मेरे” is a soul’s…

Mere Satguru Ne Di Thi Davai Lyrics in Hindi & Meaning

Mere Satguru Ne Di Thi Davai: Invoking the Guru’s Liberating Wisdom This soul-stirring bhajan venerates the Satguru (True Spiritual Master) as the divine physician who dispenses the only remedy for life’s deepest sufferings. Composed by Sant Karmaveer Tufani, it…

Janm Diyo Thari Maa Dukh Dekhiyo Lyrics in Hindi & Meaning

जन्म दियो थारी माँ दुख देखियो (Maa’s Grief Upon Birthing You) This soul-stirring Chetavani Bhajan (admonitory hymn) is addressed to the Divine Mother (Maa) – a call for repentance when children forget their filial duties in the dark age…